न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूकंप से कब्रिस्तान में तब्दील हुआ म्यांमार का दूसरा सबसे बड़ा शहर मांडले, शवों से आ रही भयानक दुर्गंध

म्यांमार के मांडले में आए विनाशकारी भूकंप में 1700 से अधिक लोगों की मौत, 5000 से ज्यादा घायल और 4000 लोग लापता हैं। लोग हाथों से मलबा हटाकर अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं, जबकि राहत कार्यों में बाधाएं आई हैं। म्यांमार में भूकंप से जुड़ी स्थिति और मदद की जानकारी।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 7:02:11

भूकंप से कब्रिस्तान में तब्दील हुआ म्यांमार का दूसरा सबसे बड़ा शहर मांडले, शवों से आ रही भयानक दुर्गंध

म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले की सड़कों पर अब शवों से भयानक दुर्गंध फैलने लगी है, और लोग अब भी अपने परिवारजनों की तलाश में हाथों से मलबा हटाने में जुटे हैं। दो दिन पहले आए विनाशकारी भूकंप में 1700 से अधिक लोगों की जान गई है और अनगिनत लोग मलबे में दब गए हैं। म्यांमार में मरने वालों की संख्या 1710 तक पहुँच चुकी है, जबकि 5000 से अधिक लोग घायल हुए हैं और लगभग 4000 लोग अब भी लापता हैं।

शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का भूकंप मांडले के पास केंद्रित था। इस भीषण भूकंप से कई इमारतें गिर गईं और शहर के हवाई अड्डे जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ। टूटी हुई सड़कें, गिरे हुए पुल, और संचार प्रणाली में गड़बड़ी के कारण राहत कार्यों में बाधाएं आईं हैं।

स्थानीय लोग भारी उपकरणों के बिना ही जीवित बचे लोगों की तलाश में हाथों और फावड़ों से मलबा हटाने में जुटे हुए हैं, जबकि तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है। रविवार दोपहर को 5.1 तीव्रता के झटके आने के बाद सड़कों पर लोगों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन थोड़ी देर बाद राहत कार्य फिर से शुरू हो गए।

मांडले के 15 लाख निवासियों में से कई ने रात सड़कों पर बिताई क्योंकि वे भूकंप के कारण बेघर हो गए हैं। भूकंप ने पड़ोसी देश थाईलैंड को भी प्रभावित किया, जहां कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। मांडले के स्थानीय लोग लगातार आ रहे झटकों के कारण अस्थिर इमारतों के ढहने की चिंता में हैं।

म्यांमार में ‘कैथोलिक रिलीफ सर्विसेज’ की यांगून इकाई के प्रबंधक, कैरा ब्रैग ने बताया कि म्यांमार में अब तक 1,644 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,408 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में अब तक बचाव कार्य नहीं हो पाया है और लोग अभी भी हाथों से मलबा हटाने में लगे हुए हैं।

म्यांमार में विदेशी मदद पहुंचनी शुरू

म्यांमार में विदेशी सहायता पहुंचना शुरू हो गई है। शनिवार देर रात दो भारतीय सी-17 सैन्य परिवहन विमान ने नेपीताव में लैंड किया, जिसमें सेना का एक मेडिकल दल और करीब 120 कर्मी सवार थे। म्यांमार के विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह भारतीय दल 60 बिस्तरों वाला एक आपातकालीन उपचार केंद्र स्थापित करने के लिए उत्तर मांडले पहुंचेंगे। इसके अलावा, भारत की ओर से अन्य सहायता भी म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून में पहुंच चुकी है, जो अब विभिन्न देशों द्वारा भेजी जा रही सहायता का केंद्र बन गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी