न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

म्यांमार में भूकंप से काल के गाल में समा गए 1000 लोग, 2400 से ज्यादा घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 1000 से अधिक मौतें, सैकड़ों घायल। मांडले शहर में भारी तबाही, कई इमारतें ढही। भारत समेत कई देशों ने शोक जताया और राहत सामग्री भेजी। पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 11:19:00

म्यांमार में भूकंप से काल के गाल में समा गए 1000 लोग, 2400 से ज्यादा घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इसका असर चीन, कंबोडिया, बांग्लादेश, थाईलैंड और भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। मांडले शहर में सबसे अधिक नुकसान हुआ, जहां 1000 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हुए। कई इमारतें और पुल ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। भारत समेत कई देशों ने इस आपदा पर शोक व्यक्त किया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन और अंतरराष्ट्रीय मदद

भूकंप के बाद म्यांमार सरकार ने छह इलाकों में आपातकाल घोषित कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है। WHO और रेड क्रॉस जैसी संस्थाओं ने आर्थिक मदद की आवश्यकता जताई है, क्योंकि देश पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। भारत ने मानवीय सहायता के तहत 15 टन राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है। इसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, रेडी-टू-ईट फूड, वॉटर प्यूरिफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल हैं। भारतीय वायु सेना का C-130J विमान राहत सामग्री लेकर म्यांमार रवाना हो रहा है।

भूकंप के झटके फिर महसूस किए गए

28 मार्च 2025 की रात म्यांमार में एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। इससे राहत और बचाव कार्य में और कठिनाइयां बढ़ गईं। सड़कों में दरारें, ढही इमारतें और डैम को हुए नुकसान के कारण बचाव कार्य बाधित हो रहा है।

1000 से ज्यादा की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने बताया कि अब तक 1000 लोगों की मौत हो चुकी है और 2400 से ज्यादा घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

भारत ने जारी की एडवाइजरी

म्यांमार के साथ-साथ थाईलैंड में भी भूकंप का असर देखने को मिला। थाईलैंड में बिल्डिंग गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और 68 लोग घायल हो गए। बैंगकॉक और म्यांमार में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस आपदा को देखते हुए भारतीय दूतावास ने थाईलैंड में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिससे वहां मौजूद भारतीय नागरिक जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकें।

भारतीय दूतावास ने 'X' पर एक पोस्ट जारी कर कहा, "बैंकॉक और थाईलैंड के बाकी हिस्सों में शक्तिशाली भूकंप आने के बाद, दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। अब तक किसी भी भारतीय नागरिक से जुड़ी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।" दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर +66 618819218 पर संपर्क करने की अपील की है।

भूकंप के बाद राहत अभियान शुरू

म्यांमार में भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने घोषणा की कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए दक्षिण पूर्व एशिया में 5 मिलियन डॉलर की राहत राशि आवंटित की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने म्यांमार के अधिकारियों से बातचीत कर सहायता देने की पुष्टि की है। म्यांमार सरकार ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में ब्लड डोनेशन की उच्च मांग की सूचना दी है, जिससे घायलों के इलाज में तेजी लाई जा सके।

भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

भारत ने भी इस मुश्किल घड़ी में म्यांमार की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। भारत म्यांमार को टेंट, स्लीपिंग बैग, खाना, स्वच्छता किट और आवश्यक दवाओं सहित 15 टन से अधिक राहत सामग्री भेजेगा। यह सहायता भारतीय वायु सेना के सी-130जे विमान के जरिए हिंडन एयरबेस से म्यांमार तक पहुंचाई जाएगी।

भूकंप के बाद फिर लगे झटके

मुख्य भूकंप के बाद शुक्रवार रात 11:56 बजे स्थानीय समयानुसार म्यांमार में 4.2 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने पुष्टि की कि यह झटका 10 किमी की गहराई पर आया, जिससे आगे और झटकों की संभावना बढ़ गई है। मांडले शहर को इस भूकंप से सबसे अधिक नुकसान हुआ, जहां करीब 15 लाख की आबादी प्रभावित हुई। बचाव कार्य अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब