न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई नाव हादसा: चश्मदीद बोले- टक्कर से पहले नेवी की स्पीडबोट स्टंट कर रही थी

मुंबई में बुधवार को हुए नाव हादसे का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें समुद्र में डूबते लोगों को चीखते-चिल्लाते देखा जा सकता है। यह घटना गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल नाव की है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 10:54:48

मुंबई नाव हादसा: चश्मदीद बोले- टक्कर से पहले नेवी की स्पीडबोट स्टंट कर रही थी

मुंबई में बुधवार को हुए नाव हादसे का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें समुद्र में डूबते लोगों को चीखते-चिल्लाते देखा जा सकता है। यह घटना गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल नाव की है। चश्मदीदों के अनुसार, नाव में लगभग 100 लोग सवार थे, लेकिन किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। एक चश्मदीद यात्री ने बताया, "नेवी की एक स्पीडबोट हमारी बोट से टकरा गई, जिससे हमारी नाव डूबने लगी। हादसे के बाद हमने कई लोगों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की। करीब 25 मिनट बाद नेवी ने हमें रेस्क्यू किया।" एक अन्य चश्मदीद ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। उन्होंने बताया, "टक्कर से पहले नेवी की स्पीडबोट स्टंट कर रही थी, इसलिए मैंने इसे रिकॉर्ड करना शुरू किया। हादसे के तुरंत बाद लोग पानी में फंसे हुए थे।"

हादसे में 13 की मौत, नाव में सवार थे 110 लोग

मुंबई पुलिस के अनुसार, हादसे में नेवी के चार कर्मियों और नौ नागरिकों की मौत हो गई। 80 लोगों की क्षमता वाली नीलकमल नाव में 20 बच्चों समेत करीब 110 यात्री सवार थे। टक्कर मारने वाली नेवी बोट के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रेस्क्यू में सबसे पहले पहुंचे टूरिस्ट बोट के चालक ने कहा, "पलटी हुई नाव पर सवार लोग मदद के लिए हाथ हिला रहे थे। हमने 16 लोगों को बचाया और उन्हें सुरक्षित गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचाया। मैंने अपने जीवन में ऐसा हादसा कभी नहीं देखा।"

आरिफ बामने की गवाही

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के आरिफ बामने ने कहा, "हमने घटनास्थल पर पहुंचते ही पहले महिलाओं और बच्चों को बचाया। वहां लोग रो रहे थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे। तीन से चार विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हमने करीब 20-25 लोगों को सुरक्षित निकाला। एक छोटी बच्ची बेहोश थी। उसके फेफड़ों में पानी घुस गया था, लेकिन फर्स्ट ऐड देकर उसकी जान बचाई गई।"

नौसेना का बयान: "कैप्टन ने खोया नियंत्रण"

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा, "नेवी की स्पीडबोट इंजन ट्रायल पर थी। कैप्टन नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह नीलकमल नाव से टकरा गई।" नौसेना और सिविल जहाजों ने तुरंत लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज