न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूंगरपुर : घर में रखी घास में आग लगा कूद गई महिला, 5 बच्चों के सामने जिंदा जली उनकी मां

गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जिसमें 5 बच्चों के सामने उनकी मां जिंदा जल गई। महिला ने घर में रखी घास में आग लगा दी। फिर खुद उसमें कूद गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 8:25:36

डूंगरपुर : घर में रखी घास में आग लगा कूद गई महिला, 5 बच्चों के सामने जिंदा जली उनकी मां

डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के फावटा गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जिसमें 5 बच्चों के सामने उनकी मां जिंदा जल गई। महिला ने घर में रखी घास में आग लगा दी। फिर खुद उसमें कूद गई। आग से जली महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतका को मानसिक रूप से बीमार बताया है। मृतका हंता के 5 बच्चों में 4 बेटियां और एक बेटा है। पति गुजरात रहता है। हादसे के वक्त घर में सिर्फ हंता और 5 बच्चे मौजूद थे। सास-ससुर और देवर अलग घर में रहते हैं। घटना को लेकर महिला के मायके वालों ने किसी भी तरह के संदेह से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में फावटा निवासी महिला के देवर हितेश ननोमा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि मृतका 35 साल की हंता ननोमा का पति अमृतलाल ननोमा गुजरात में मजदूरी करता है। हंता अपने पांच बच्चों के साथ यहां रहती थी। मंगलवार रात हंता ओर उसके बच्चे घर में सो रहे थे। आधी रात को करीब 1 बजे हंता उठी और घर में रखी घास में आग लगा दी और उसमें कूद गई।

मां की चिल्लाने के आवाज सुनकर बच्चे जग गए थे। मां को आग में जलता देख वो भी चिल्लाने लगे। इस बीच 11 साल के बेटे ने मां को बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ भी जल गए। उधर, बच्चों का शोर सुनकर आस पास के लोग आए। उन्होंने देखा कि घर के कुछ हिस्सों में आग फैल चुकी थी। फिर पड़ोसियों ने आग के बीच घर में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। एक बच्चा मामूली झुलस गया है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल