न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : खुला सांवलिया सेठ का भंडारा, दो दिन में हुई 5.50 करोड़ की गिनती, अभी और लगेंगे तीन दिन

बीते दिन सोमवार को अमावस्या पर मंदिर के भंडारे की दूसरे दिन गणना की गई। कर्मचारी कम थे, लेकिन भंडारे यानी दानपात्र से निकली 95 लाख रुपए से अधिक की राशि की गिनती कर ली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 9:20:12

चित्तौड़गढ़ : खुला सांवलिया सेठ का भंडारा, दो दिन में हुई 5.50 करोड़ की गिनती, अभी और लगेंगे तीन दिन

चित्तौड़गढ़ के प्रख्यात कृष्ण धाम श्रीसांवलिया जी मंदिर के प्रति भक्तों की बड़ी आस्था हैं और भक्तगण मंदिर में दर्शन करने के साथ ही चढ़ावा भी चढाते हैं। बीते दिन सोमवार को अमावस्या पर मंदिर के भंडारे की दूसरे दिन गणना की गई। कर्मचारी कम थे, लेकिन भंडारे यानी दानपात्र से निकली 95 लाख रुपए से अधिक की राशि की गिनती कर ली गई। इन दो दिनों में अब तक 5.50 करोड़ रूपये की गिनती हो चुकी हैं जबकि पूरी गिनती होने में अभी तीन दिन और लगेंगे। पूरे देश में भारी मान्यता वाले इस मंदिर में लाखों भक्त आते हैं और भारी मात्रा में चढ़ावा चढ़ाते हैं। इसमें न केवल कैश होता है, बल्कि सोने-चांदी के जेवर से लेकर सोने-चांदी के बर्तन, नारियल और अनगिनत तरह की सामग्री शामिल होती है।

मंदिर में रविवार को नोटों की गिनती के समय कर्मचारी भी लगभग 120 थे, लेकिन सोमवार को घटकर 50-60 रह गए। इसलिए कम राशि की गिनती हो सकी। रविवार को कृष्ण चतुर्दशी पर राजभोग आरती के बाद भंडार खोला गया था। रविवार को पहले दिन भंडार से निकाले गए 4 करोड़ 53 लाख 48 हजार रुपए की गिनती हुई। शेष राशि और सिक्कों की गिनती बाकी थी, जिनकी गिनती सोमवार को की गई। दूसरे दिन सिर्फ 95 लाख 9 हजार 500 रुपए की गिनती की गई। जबकि बाकी छोटे नोटों की गिनती करने में अब भी दो-तीन दिन लगेंगे। बताया जा रहा है कि करीब 1.5 करोड़ के नोट अब भी बाकी है। कार्यालय में नगद और मनीऑर्डर से 72 लाख 71 हजार 149 रुपए भेंट में आए। अब तक भंडारे से कुल 5 करोड़ 48 लाख 57 हजार 500 की राशि प्राप्त हो चुकी है। गिनती के कारण सोमवार को भी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन बन्द रखे गए।

मंदिर मंडल के अनुसार इन दोनों दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत रहती है, लेकिन गिनती के कारण मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद रखे गए। कृष्ण चतुर्दशी पर हर वर्ष मेला भरता है, लेकिन इस बार भी कोरोना के कारण मेले को स्थगित रखा गया। अब मंदिर के पट मंगलवार को खुलेंगे। श्रद्धालु भी दर्शन कर सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन