न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी जयपुर की सड़कें बनी कूड़ेदान, लगातार चौथे दिन नहीं उठा घरों से कचरा, बीवीजी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

राजधानी जयपुर के जयपुर ग्रेटर नगर निगम में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने का काम बीवीजी कंपनी के पास हैं जिसके कर्मचारियों की हड़ताल जारी हैं और इसके चलते लगातार चौथे दिन घरों से कचरा नहीं उठा हैं। लोगों ने कचरा सड़कों पर फेंकना शुरू कर दिया हैं और राजधानी जयपुर की सड़कें कूड़ेदान बन चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 4:53:31

राजधानी जयपुर की सड़कें बनी कूड़ेदान, लगातार चौथे दिन नहीं उठा घरों से कचरा, बीवीजी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

राजधानी जयपुर के जयपुर ग्रेटर नगर निगम में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने का काम बीवीजी कंपनी के पास हैं जिसके कर्मचारियों की हड़ताल जारी हैं और इसके चलते लगातार चौथे दिन घरों से कचरा नहीं उठा हैं। लोगों ने कचरा सड़कों पर फेंकना शुरू कर दिया हैं और राजधानी जयपुर की सड़कें कूड़ेदान बन चुकी हैं। सोमवार को भी ग्रेटर क्षेत्र में 4 जोन क्षेत्र में गाड़ियां नहीं आई। नगर निगम में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम देख रही कंपनी बीवीजी के 70 फीसदी गाड़ियां बंद पड़ी है, क्योंकि कर्मचारियों ने जनवरी का वेतन नहीं मिलने के कारण काम बंद कर दिया है। बीवीजी कंपनी के प्रोजेक्ट हैड उम्मेद सिंह की माने तो नगर निगम ने कंपनी को पिछले 3 महीने का 14 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है। पिछले साल का नवंबर, दिसंबर और इस साल का जनवरी का अब तक कंपनी को भुगतान नहीं मिलने से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया।

आज दिन में जब खुद मेयर सौम्या गुर्जर अफसरों के साथ जयपुर शहर की सड़कों पर निकली तो उन्हें भी कचरे के ढेर पर से गुजरना पड़ा। वे खुद शहर की स्थिति देखकर दंग रह गई। उन्होंने मौके पर निगम अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा संसाधन लगाकर मैन रोड से सफाई करवाने के लिए कहा। वहीं, नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में निगम प्रशासन ने खुद के स्तर पर सफाई का जिम्मा हाथ में ले लिया। बीवीजी कंपनी के कर्मचारियों की आए दिन हड़ताल को देखते हुए निगम हेरिटेज ने कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट ही बीच में खत्म कर दिया।

कंपनी की ओर से इस पूरे काम के लिए करीब 320 गाड़ियां पूरे जयपुर शहर में चलाई जाती है, जो 150 वार्डो में घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन करती है। यानी हर वार्ड में दो गाड़ियां काम करती है। अगर नगर निगम प्रशासन चाहे तो अपने स्तर पर भी हर वार्ड में 2-2 गाड़ियां लगाकर ये काम करवा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट