न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव, 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जरी किया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से किशनगंज, अररिया, मधुबनी, कटिहार, सुपौल और पूर्णिया में भारी वर्षा, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली, भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 11:19:35

 बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव, 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जरी किया अलर्ट

बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा के लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों से बारिश और वज्रपात को लेकर सावधानी बरतने की भी अपील की है।

दरअसल, मॉनसून की ट्रफ लाइन फिर से बिहार के गया जिले से गुजर रही है जिसके चलते मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बिहार में गंगा से लेकर बागमती, धोबा और अन्य नदियां उफान पर हैं। बिहार के 6 जिलों में अगले 24 घंटों में गरज-तड़क के साथ भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से किशनगंज, अररिया, मधुबनी, कटिहार, सुपौल और पूर्णिया में भारी वर्षा, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली, भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसमें डुमरिया घाट में 80 मिमी, चनपटिया में 60 मिमी, शेखपुरा में 29.5 मिमी, औरंगाबाद में 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

भागलपुर में भी 31.6 मिमी और पूर्णिया में 30 मिमी बारिश हुई है। बिहार में गंगा के साथ-साथ धोबा नदी उफान पर होने से टाल इलाके के किसानों पर आफत आ गई है और हजारों एकड़ में लगी धान और मक्के की फसल बाढ़ के पानी में बह चुकी है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से जहां पटना के आसपास धनरुआ, मसौढ़ी और दियारा इलाके पर खतरा मंडराने लगा है वहीं मोकामा तक के किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं और लोग अभी से ही सुरक्षित स्थानों पर ठिकाना ढूंढ़ने लगे हैं।

जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को अलर्ट कर दिया है और छोटी-बड़ी नाव का अभी से ही प्रबंध कर रखा है।

पटना में गंगा घाटों की बात करें तो यहां गांधी घाट पर भी खतरे के निशान के 9 मीटर ऊपर गंगा बह रही है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को अलर्ट पर रखा गया है, ऐसे में मानसून सक्रिय रहने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा कई नए इलाकों पर मंडराने लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया