Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के लगभग 80% हिस्से में पहुंचा मानसून, अगले 48 घंटे में पूरे उत्तर भारत में होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा और उत्तरी तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 11:05:09

देश के लगभग 80% हिस्से में पहुंचा मानसून, अगले 48 घंटे में पूरे उत्तर भारत में होगी बारिश

देश के लगभग 80% भौगोलिक क्षेत्र में मानसून पहुँच चुका है। मौसम विभाग ने रविवार तक मानसून के पूरे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हरियाणा के कुछ हिस्सों, चंडीगढ़ और उत्तरी पंजाब को कवर करने का दावा किया है। देश की राजधानी दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में मानसून पहुंचने की सबसे अधिक संभावना है।

दो दिनों में दिल्ली और एनसीआर में भी मानसून दस्तक दे देगा। हालांकि, रविवार को दिल्ली में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ को छोड़कर अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे उत्तर भारत में सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में 13-14 जून के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा और उत्तरी तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, केरल, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है।
महाराष्ट्र: जमकर बरस रहा मानसून

महाराष्ट्र में मानसून जमकर बरस रहा है। मुंबई और आसपास के जिलों में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। हालांकि, वीकेंड होने के चलते सड़कों पर आम दिनों की तरह भीड़ नहीं है।

मुंबई में बीते 4 दिनों में 641.3mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून तक 50 से 60 किमी/ घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके चलते महाराष्ट्र के कोस्टल एरिया में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

मुंबई में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। मुंबई में 9 जून को मानसून की जोरदार शुरुआत हुई और उसके बाद कोई कमी नहीं आई। बीते 4 दिनों में 641.3 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जो सामान्य (493.1 मिमी) से अधिक है। बेस स्टेशन सांताक्रूज में रविवार को सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में 107 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मुंबई में 10 जून (231 मिमी), 11 जून (107 मिमी) और 12 जून (107 मिमी) को तीनों ही दिन 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून तक 50 से 60 किमी/ घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके चलते महाराष्ट्र के कोस्टल एरिया में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। BMC ने समुद्र में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए लोगों को बीच पर न जाने की सलाह दी गई है। हाई टाइड के दौरान 4 से 5 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मुंबई में जून महीने में होने वाली बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है। अभी 2015 में हुई 1106.7 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है।
राजस्थान: आज हुई हलकी बारिश से मिली गर्मी से राहत

राजस्थान में नौतपा के बाद जून में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच प्री मानसून का असर भी कुछ जिलों में देखने मिल रहा है। रविवार को जयपुर, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, करौली में बारिश हुई। वहीं, झुंझुनूं और सीकर में तेज हवाएं चली। जयपुर के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई।

शनिवार को देर शाम के बाद अचानक तेज आंधी चलने लगी। कुछ जिलों में बारिश भी हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट से प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां अगले 4 दिन में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी और 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 15 और 16 जून को कई जिलों में अच्छी बारिश के भी अनुमान है।

मध्य प्रदेश: 10 दिन पहले मानसून ने दी दस्तक


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 दिन पहले मानसून पहुंच गया है। राजधानी में रविवार दोपहर बाद मानसून की पहली बारिश हुई। जिसके बाद प्रदेश के सभी संभागों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है। पिछले साल राजधानी में 23 जून को मानसून आया था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जेडी मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में 10 जून को बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला में मानसून पहुंच गया था। इसके बाद जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर, शहडोल संभाग के भी कुछ हिस्सों में मानसून आया। अब रविवार को मानसून ने भोपाल, विदिशा, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिले में भी अपनी आमद दे दी है। बिहार: मॉनसून ने पूरे राज्य को किया कवर

बिहार के पूर्वी इलाकों से मानसून के पहुंचते ही पूरे राज्य में इसका असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ने अब पूरे बिहार को कवर कर लिया है। राजधानी पटना में रविवार की सुबह आसमान साफ हुआ था, लेकिन फिर दोपहर से काले बादल आ गए हैं। इससे पहले शनिवार शाम को मूसलाधार बारिश हुई थी। बिहार के पूर्वोत्तर जिलों में मानसून का असर दिख रहा है। शनिवार को बिहार के सभी हिस्सों में 3 से 27 MM तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों के लिए बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

उत्तर प्रदेश: समय से पहले पहुंचा मानसून

उत्तर प्रदेश में मानसून के आज दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार का मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। इसके पीछे की मुख्य वजह है पूर्व में आए चक्रवात। वैज्ञानिकों का मानना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाला मानसून अगले 7 दिनों में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस बार मानसून में सामान्य से ज्यादा बरसात होने वाली है। तराई क्षेत्रों में होने वाली बरसात की वजह से जलभराव होगा। करीब 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

छत्तीसगढ़ : 6 दिन पहले पहुंचा मानसून

छत्तीसगढ़ में मानसून समय से 6 दिन पहले यानी आज रविवार को पहुंच गया है। इसके प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर बरसात जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के अधिकांश इलाकों पर भारी की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।

इससे पहले रायपुर में शनिवार रात से रविवार सुबह तक जोरदार बारिश होती रही जिससे मौसम ठंडा हो गया है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण जलभराव की समस्या हो गई है। सड़कों व गलियों में बारिश का पानी भर गया है। शुक्रवार रात को भी शहर में अच्छी बारिश हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो ये प्री-मानसून की बौछारें थीं। विभाग के अनुसार शहर में अगले एक हफ्ते में मानसून दस्तक दे सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका