न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : ग्राहकों के सामानों की डिलीवरी के दौरान मिले 27 लाख रुपए लेकर भागा फ्लिपकार्ट कर्मचारी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां फ्लिपकार्ट का एक कर्मचारी ग्राहकों के सामानों की डिलीवरी के दौरान मिले 27 लाख रुपए लेकर भाग गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 2:20:19

छत्तीसगढ़ : ग्राहकों के सामानों की डिलीवरी के दौरान मिले 27 लाख रुपए लेकर भागा फ्लिपकार्ट कर्मचारी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां फ्लिपकार्ट का एक कर्मचारी ग्राहकों के सामानों की डिलीवरी के दौरान मिले 27 लाख रुपए लेकर भाग गया। मामले की जानकारी लगते ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। कुछ दिनों तक जब कंपनी के खाते में राशि जमा नहीं हुई तो एरिया मैनेजर अनीश चौबे ने कर्मचारियों को मेल कर पैसों की जानकारी मांगी थी। उन्हें भनक लग गई थी कि देवेंद्र ने पैसे का गबन किया है।

फ्लिपकार्ट के दंतेवाड़ा के कर्मचारी कांति कुमार सिंह (32) ने पुलिस को बताया कि दुर्ग जिले के रहने वाले देवेंद्र निषाद की पोस्टिंग कुछ महीने पहले ही कंपनी ने दंतेवाड़ा हब में की थी। उनका काम समय पर पैसों का सही हिसाब कर कंपनी के खाते में डलवाना था। ग्राहकों तक सामानों की डिलीवरी करने के लिए लोकल लड़कों को लगाया गया था, जिन्होंने अलग-अलग जगहों पर सामानों की डिलीवरी कर ग्राहकों से लगभग 27 लाख 23 हजार 804 रुपए पैसा वसूल कर देवेंद्र को दिए थे। इसे देवेंद्र ने कंपनी के खाते में जमा नहीं किया और सारे पैसे लेकर भाग निकला।

एरिया मैनेजर ने पहले देवेंद्र को फोन कर पैसे जमा करने को कहा। देवेंद्र ने पैसे न देने की बात कही और कहा कि मेरे पास से सारे पैसे खर्च हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को फोन कर पैसे गबन करने वाले मामले की जानकारी दी। एरिया मैनेजर से बात होने के बाद ही देवेंद्र फरार हो गया। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है। यह पूरा मामला 2 दिन पहले का है, जिसकी जानकारी आज मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार पुलिसकर्मी और 200 CCTV कैमरे तैनात
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार पुलिसकर्मी और 200 CCTV कैमरे तैनात
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत