न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार ने गंगाजल पर लगाया टैक्स, खड़गे सहित अन्य नेताओं ने किया ट्वीट, CBIC ने दिया जवाब

गंगा जल का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। पूजा-पाठ से लेकर तमाम धार्मिक कार्यों में गंगा जल का प्रयोग किया जाता है लेकिन अब इसी गंगा जल विवाद खड़ा हो गया है। विवाद गंगा जल पर जीएसटी लगाए जाने को लेकर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर सरकार को घेरा तो केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने इस पर जवाब दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 7:46:03

मोदी सरकार ने गंगाजल पर लगाया टैक्स, खड़गे सहित अन्य नेताओं ने किया ट्वीट, CBIC ने दिया जवाब

नई दिल्ली। गंगा जल का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। पूजा-पाठ से लेकर तमाम धार्मिक कार्यों में गंगा जल का प्रयोग किया जाता है लेकिन अब इसी गंगा जल विवाद खड़ा हो गया है। विवाद गंगा जल पर जीएसटी लगाए जाने को लेकर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर सरकार को घेरा तो केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने इस पर जवाब दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, “मोदी जी, एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी माँ गंगा का महत्त्व बहुत ज़्यादा है। अच्छी बात है की आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18% GST लगा दिया है। एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मँगवाते हैं, उन पर इस का बोझ क्या होगा। यही आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है।”

अन्य लोगों की टिप्पणियां

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है, ‘यह तो गंगा जल पर टैक्स लगा है, जिएगा तो टैक्स लगेगा, मरेगा तो टैक्स लगेगा, सांस लेगा तो टैक्स लगेगा, टैक्स पर टैक्स लगेगा।’ कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘हिंदुओं में जन्म से मरण मतलब गर्भाधान से लेकर अंत्येष्टि तक 16 संस्कार होते हैं और हर संस्कार में गंगाजल ज़रूर चाहिए। अब उस गंगा जल पर भी मोदी जी ने 18% GST लगा दिया इसलिए तो नहीं बुलाया होगा माँ गंगा ने, लेकिन इसलिए भगायेंगी अवश्य।’

वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने भी गंगाजल पर जीएसटी लगाए जाने पर ट्वीट किया था, “कभी कहा था… “माँ गंगा ने …” और अब गंगाजल पर ही 18%, ममता पर जीएसटी लगाने वाले कौन हैं ये लोग… कहां से आते हैं!?! अब क्या जीएसटी लगाने के लिए भाजपा सरकार का अगला निशाना ‘टीका-तिलक-चंदन’ और ‘गंगादर्शन’, ‘गंगा स्नान’ होगा। अब तो मुख्यमंत्री आवास धुलवाना भी महँगा हो जाएगा!”

CBIC ने दी सफाई

CBIC ने बताया, ‘देशभर के घरों में पूजा-पाठ में गंगाजल का उपयोग किया जाता है और यह एक पूजा सामग्री है, पूजा सामग्री पर जीएसटी नहीं है। 18/19 मई 2017 और 3 जून 2017 को जीएसटी परिषद की क्रमशः 14वीं और 15वीं बैठकों में पूजा सामग्री पर जीएसटी पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें छूट सूची में रखने का निर्णय लिया गया। इसलिए, जीएसटी लागू होने के बाद से इन सभी वस्तुओं को छूट दी गई है।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी