न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: 18 जनवरी तक संगम में कितने लोगों ने लगाई डुबकी? आंकड़ा कर देगा हैरान, आज CM योगी भी प्रयागराज पहुंचे

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। 18 जनवरी तक कुल 7.72 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है और यह सिलसिला अभी भी जारी है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 1:54:33

महाकुंभ: 18 जनवरी तक संगम में कितने लोगों ने लगाई डुबकी? आंकड़ा कर देगा हैरान, आज CM योगी भी प्रयागराज पहुंचे

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। 18 जनवरी तक कुल 7.72 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। खबर लिखे जाने तक, 30.80 लाख से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। इनमें 10 लाख से अधिक कल्पवासी और 20.80 लाख तीर्थयात्रियों का योगदान है।

सीएम योगी प्रयागराज पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज प्रयागराज पहुंचे हैं। वह लगभग 5 घंटे महाकुंभ क्षेत्र में रुककर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी किया स्नान

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या रोज बढ़ रही है और इस बीच कई बड़ी हस्तियां भी इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंच रही हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे। रविवार को उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर इस पल को साझा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'प्रयागराज में आस्था, श्रद्धा और एकता के महासमागम 'महाकुंभ-2025' में पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की पावन डुबकी लगाने का अनुपम सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात, लेटे हुए हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, मंगलमय एवं आरोग्यमय जीवन हेतु प्रार्थना की।'

राजनाथ सिंह ने भी लगाई डुबकी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शनिवार को संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि "पूरी दुनिया में इतनी विशाल संख्या में श्रद्धालुओं का जुटना कहीं नहीं होता। इस सफल आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हार्दिक बधाई देता हूं।"

महाकुंभ पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है, जहां चिरस्मरणीय जन सैलाब, अकल्पनीय दृश्य और समता-समरस्ता का असाधारण संगम देखने को मिल रहा है। इस बार कुंभ में कई दिव्य योग भी बन रहे हैं। कुंभ का यह उत्सव विविधता में एकता का उत्सव मनाता है।'

उन्होंने आगे कहा, 'कुंभ का आयोजन हमें यह भी बताता है कि कैसे हमारी परंपराएं पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती हैं। उत्तर से दक्षिण तक, विभिन्न मान्यताओं को मानने के तरीके एक जैसे हैं। एक ओर प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी नदी के तटों पर पुष्करम जैसे आयोजन होते हैं। यह सभी धार्मिक अनुष्ठान भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता को प्रदर्शित करते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल