न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पंकज-मृदुला की शादी के 21 साल पूरे, शेयर किया वीडियो, अवार्ड मिलने पर ऋतिक ने दी यह रिएक्शन

अभिनेता पंकज त्रिपाठी (48) ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। एक छोटी सी जगह से आए पंकज मुंबई में अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 1:48:05

2 News : पंकज-मृदुला की शादी के 21 साल पूरे, शेयर किया वीडियो, अवार्ड मिलने पर ऋतिक ने दी यह रिएक्शन

अभिनेता पंकज त्रिपाठी (48) ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। एक छोटी सी जगह से आए पंकज मुंबई में अपने पैर जमा चुके हैं। उनकी गिनती मौजूदा दौर के प्रतिभावान एक्टर्स में होती है। पंकज अपनी सादगीभरी जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। पंकज अपनी पत्नी मृदुला को बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। शनिवार (18 जनवरी) को पंकज की शादी के 21 साल पूरे हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।

इस दौरान उनके करीबी और परिवार वाले मौजूद रहे। मृदुला ने इस खास पल की झलकियां शेयर की हैं। वीडियो में पंकज क्रीम कुर्ते में दिख रहे हैं। मृदुला ने यलो सूट कैरी किया है। पंकज को पत्नी की अंगुली में अंगूठी पहनाते हुए देखा जा सकता है। ऐसा करने के बाद पंकज हाथ जोड़कर पत्नी के सामने झुक जाते हैं। बाद में इस जोड़े को गले मिलते और साथ में केक काटते देखा जा सकता है। मेहमान खुशी से तालियां बजा रहे हैं। मृदुला भी काफी उत्साहित और खुश नजर आती हैं। उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी वहां मौजूद थीं। इस वीडियो को मृदुला ने एक दोस्त के साथ मिलकर शेयर किया है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “जमानेभर की नकारात्मक खबरें पढ़कर जब प्रेम कहानियों से विश्वास खत्म होने लगता है, तब इन दो लोगों पर नजर जाती है और फिर ये भरोसा हो उठता है कि प्रेम तो उम्मीद का दूसरा नाम है, जिसको पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी ने धीरे-धीरे रोपा और सींचा है। आप लोगों की जुगल जोड़ी सदैव बनी रहे भइया-भाभी। इक्कीसवीं सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।” पंकज के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे आखिरी बार 'स्त्री 2' मूवी में नजर आए थे। वे अब डायरेक्टर अनुराग बसु की मूवी 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगे।

बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर ऋतिक रोशन को रियाद में मिला सम्मान

एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 25 वर्षों के सफर को पूरा किया। सिनेमा के प्रति उनके योगदान को सराहते हुए उन्हें रियाद में आयोजित जॉय अवार्ड्स में सम्मानित किया गया। अवार्ड प्राप्त करते हुए ऋतिक ने कहा कि धन्यवाद। रियाद, जॉय अवार्ड्स और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे यहां आमंत्रित किया। आप एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं और इस शानदार शाम को संभव बनाने के लिए आपका दिल से आभार। मैं इसके लिए बेहद आभारी हूं और उत्साहित हूं। देखिए, मैं किसके साथ खड़ा हूं।

यहां मुझे महान दिग्गजों के बीच यह सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। 25 साल हो गए हैं, यह लंबा सफर लगता है, लेकिन मुझे यह समझने में इतने साल लगे कि अभिनय का असली मतलब क्या है। अब मैं पूरी तरह से तैयार महसूस कर रहा हूं और मैं इसे अगले 25 सालों के लिए उम्मीद और संकल्प के प्रतीक के रूप में देखता हूं। उम्मीद है कि जब मैं फिर से लौटूं, तो मैं इस तरह के सम्मान के लिए और अधिक योग्य महसूस करूंगा। उल्लेखनीय है कि ऋतिक की पहली फिल्म साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ