न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ 2025: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज में इस बार महाकुंभ के अवसर पर हर दिन लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान कर रहे हैं। इस दौरान कई बड़ी हस्तियां भी महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज पहुंच रही हैं। वहीं राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी प्रयागराज पहुंचे हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 12:56:12

महाकुंभ 2025: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज में इस बार महाकुंभ के अवसर पर हर दिन लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान कर रहे हैं। इस दौरान कई बड़ी हस्तियां भी महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज पहुंच रही हैं। वहीं राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां उन्होंने आज रविवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है।

एक्स पर किया पोस्ट

एक्स पर अपनी पोस्ट में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा है, 'प्रयागराज में आस्था, श्रद्धा और एकता के महासमागम 'महाकुंभ-2025' में पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की पावन डुबकी लगाने का अनुपम सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात, लेटे हुए हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, मंगलमय एवं आरोग्यमय जीवन हेतु प्रार्थना की।"

राजस्थान मण्डप का किया अवलोकन

इससे पहले CM भजनलाल शर्मा ने शनिवार की शाम को प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर राजस्थान मण्डप का अवलोकन किया। उन्होंने यहां यात्रियों के लिये बनाए गए पंडाल और प्रचार-प्रसार से सम्बंधित आकर्षक फोटोज, रोचक दृश्य श्रव्य सामग्री आदि के साथ ही यात्रियों के ठहराव की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं पर खुशी जताई।

CM भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के श्रद्धालुओं को राज्य सरकार द्वारा अल्पकालिक प्रवास हेतु सुविधाएं प्रदत्त करने के उद्देश्य से निर्मित किये गए राजस्थान मंडप में ही रात्रि विश्राम किया। दरअसल, 144 वर्षों के लिए स्मरणीय आस्था के इस महापर्व प्रयागराज महाकुंभ में राजस्थान के साथ ही साथ पूरे देश से श्रद्धालुओं की भीड़ पूर्ण उत्साह से उमड़ रही है, जो निश्चित रूप से सनातन संस्कृति को और समृद्ध बना रही है।

सुविधाओं का लिया जायजा

इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने जानकारी दी। एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आज उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान तीर्थराज प्रयागराज में आस्था, एकता और समरसता के महासमागम महाकुंभ 2025 में प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए निर्मित राजस्थान मंडप का अवलोकन किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने, मंडप में आधुनिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने तथा समस्त व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी हेतु निर्देशित किया। इस दौरान राजस्थान के पूर्व संगठन महामंत्री एवं वर्तमान में तेलंगाना प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर जी उपस्थित रहे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट