न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : दूसरे दिन भी ‘आजाद’ की हालत खस्ता, ‘इमरजेंसी’ की कमाई में भी खास सुधार नहीं

अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी की मूवी ‘आजाद’ शुक्रवार (17 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सोशल मीडिया पर इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 12:48:12

Box Office Collection : दूसरे दिन भी ‘आजाद’ की हालत खस्ता, ‘इमरजेंसी’ की कमाई में भी खास सुधार नहीं

अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी की मूवी ‘आजाद’ शुक्रवार (17 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर यूजर्स में काफी क्रेज दिख रहा था, लेकिन थिएटर्स में यह उत्साह नजर नही आ रहा। फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिले और इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार (18 जनवरी) को भी 1.50 करोड़ रुपए ही बटोरे। इसका मतलब है कि फिल्म की झोली में दो दिन में सिर्फ 3 करोड़ रुपए आए हैं। माना जा रहा है कि रविवार को कमाई में सुधार होगा। फिल्मी बीट के मुताबिक मूवी का बजट करीब 100 करोड़ रुपए है। फिल्म का गाना ‘उई अम्मा’ काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने में राशा ने शानदार डांस किया है। उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स किलर लगे।

ये फिल्म एक युवा लड़के और घोड़े के बीच के अनोखे रिश्ते की कहानी पर बेस्ड है। हालांकि लोगों की कम दिलचस्पी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान पहुंचाया। नए कलाकारों और कमजोर कहानी के चलते फिल्म स्ट्रगल कर रही है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म से दो सेलेब्रिटी किड्स ने एकसाथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। राशा एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी हैं, जबकि अमन, एक्टर अजय देवगन के भांजे हैं।

Box Office Collection : दूसरे दिन भी ‘आजाद’ की हालत खस्ता, ‘इमरजेंसी’ की कमाई में भी खास सुधार नहीं

कंगना रनौत की मूवी ‘इमरजेंसी’ है 1975 से 1977 के आपातकाल पर आधारित

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी 17 जनवरी को थिएटर्स में पहुंची। विवादों के बावजूद फिल्म को क्रिटिक्स की सराहना मिल रही है। हालांकि कलेक्शन के मामले में फिल्म की धीमी शुरुआत है। 60 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को कमाई में 39 प्रतिशत उछाल देखने को मिला।

सैकनिल्क के मुताबिक ‘इमरजेंसी’ ने 3.42 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ 2 दिन में कुल कमाई 5.92 करोड़ रुपए हो चुकी है। रविवार को कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है। फिल्म 1975-1977 के भारतीय राजनीतिक इतिहास के विवादास्पद दौर पर आधारित है। फिल्म में कंगना ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।

इस फिल्म में काम करने के साथ-साथ उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की भी अहम भूमिका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा