With heavy heart, #Mizoram bid farewell to Mr. Zion-a (76), believed to head the worlds largest family, with 38 wives and 89 children.
— Zoramthanga नाड़ी फिर से चलने लगी
Mizoram and his village at Baktawng Tlangnuam has become a major tourist attraction in the state because of the family.
Rest in Peace Sir! pic.twitter.com/V1cHmRAOkr
लाल्पा कोहरान थार के सचिव जैतिनखुमा का कहना है कि अस्पताल से घर लाए जाने के बाद जियोन की नाड़ी फिर से चलने लगी। उन्होंने कहा कि उनका (जियोन-ए) शरीर अभी भी गर्म है। उनके परिवार के सदस्य और बक्तांग गांव के चुआंथार के लोग उन्हें ऐसी परिस्थितियों में नहीं दफना सकते।
चुआंथार ग्राम परिषद के अध्यक्ष रामजुआवा के अनुसार, 433 परिवारों के 2,500 से अधिक सदस्य संप्रदाय का हिस्सा हैं, जिसकी स्थापना लगभग 70 साल पहले जियोन-ए के चाचा ने की थी। संप्रदाय के अधिकतर सदस्य जीवन यापन के लिए बढ़ई का काम करते हैं।
रामजुआवा ने कहा कि वो सभी उनका काफी सम्मान करते हैं और जब तक वो आश्वस्त नहीं हो जाते कि वो इस दुनिया से जा चुके हैं, तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं करना चाहेंगे।
मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने रविवार को जियोन-ए की मौत को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की थी और ट्वीट किया था कि भारी मन से मिजोरम ने मिस्टर जियोन-ए (76), जिसे दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया माना जाता है, को विदाई दी। उनकी आत्मा को शांति मिले।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ललथनहवला और जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा सहित अन्य ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बक्तांग में जियोन-ए की चार मंजिला हवेली एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।













