न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आधार का चमत्कार, 7 साल बाद बिछड़े मां-बाप से मिले दो बच्चे

नौवीं कक्षा में नाम लिखाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता हुई तो ऐसे में संस्थान ने आधार कार्ड बनवाने के लिए जब बच्ची अंजलि के अंगूठे का निशाना लिया तो उनकी पहचान उजागर हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 3:09:24

आधार का चमत्कार, 7 साल बाद बिछड़े मां-बाप से मिले दो बच्चे

इंसान को कुदरत की तरफ से मिला अंगूठा कितना महत्वपूर्ण है इसका अहसास बिहार के उस दम्पत्ति को हो रहा है जिन्हें सात साल बाद इस अंगूठे ने अपने बिछड़े हुए बच्चों से मिला दिया। बिहार के पश्चिम चंपारण की रहने वाली सुनीता देवी ने अपने बच्चों के मिलने की आस छोड़ दी थी, लेकिन किस्मत ने जोर मारा और अंगूठे की बदौलत उसे अपने बच्चे मिल गए। आधार कार्ड में लगाए गए अंगूठे ने सात साल बाद घर से बिछड़े दो बच्चों को मां बाप तक पहुंचाया है।

नरकटियागंज के प्रकाश नगर नया टोला से सात साल पहले 21 जून 2016 से लापता भाई बहन को लाख प्रयास के बावजूद शिकारपुर पुलिस पता नहीं लगा पाई , लेकिन अंगूठे के निशान ने उसके परिजनों को खोज निकाला और बच्चों का ठिकाना भी मिल गया।

दरअसल नरकटियागंज से दोनों भाई बहन कौशकी और उसका भाई राजीव कुमार उर्फ इंद्रसेन लापता हो गए थे। उस समय उसकी मां सुनीता देवी ने शिकारपुर थाने में आवेदन दिया, जिस पर एक माह बाद केस दर्ज हुआ। केस में सुनीता ने एक महिला पर गायब करने की आशंका जताई थी। उस दौरान पुलिस भी इस केस को हल करने को लेकर काफी सजग थी। पर तमाम प्रयास करने के बावजूद पुलिस बच्चों को नहीं खोज पाई।

जानकारी के अनुसार यह मामला हाइकोर्ट तक पहुंचा। केस के तत्कालीन अनुसंधानक पर गाज भी गिरी। कई आइओ बदल दिए गए। लेकिन कोई भी भाई-बहन को नहीं ढूंढ पाए। उस समय बच्ची की उम्र करीब 12 वर्ष और बच्चे की उम्र तकरीबन 9 वर्ष थी। परिजनों ने एनजीओ से लेकर अपने स्तर से गोरखपुर से लेकर दिल्ली कोलकाता तक छाना मारा पर कहीं पता नहीं चल सका।

इधर लखनऊ के बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों में से एक अंजलि को जब नौवीं कक्षा में नाम लिखाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता हुई तो ऐसे में संस्थान ने आधार कार्ड बनवाने के लिए जब बच्ची अंजलि के अंगूठे का निशाना लिया तो उनकी पहचान उजागर हुई। तब पता चला कि अंजलि का आधार पहले से बना है और उसका नाम कौशकी है और वह नरकटियागंज कि रहने वाली है।

बताया जाता है कि इसके बाद बाल सुधार गृह लखनऊ में रह रहे दोनों भाई- बहन का अता पता चल गया। संस्थान ने शिकारपुर पुलिस से संपर्क किया, जब शिकारपुर पुलिस वहां पहुंची तो सिर्फ कौशकी जो अब वहां अंजलि बन चुकी थी उसे लेकर नरकटियागंज पहुंची और बेतिया कोर्ट ले गई लेकिन भाई राजीव को नहीं ला सकी क्योंकि छठी में पढ़ रहे राजीव की परीक्षा चल रही थी। घर पहुंचकर परिजनों से मिल अंजलि जहां खुश है तो वहीं परिजन भी फुले नहीं समा रहे हैं।

लेकिन इस खुशी के बीच मां सुनीता ने मीडिया के माध्यम से यह अपील की है कि उसके बेटे को बयान के लिए यहां न लाया जाए। उसका बयान ऑनलाइन ही कोर्ट में कराया जाए। दलील यह है कि वहां जहां पढ़ाई कर रहा है, वहां अच्छी शिक्षा मिल रही है। यहां आने से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने अंजलि को भी जल्द से जल्द लखनऊ भेज देने की अपील की है। अंजलि का कहना है कि वह बड़ी होकर अधिकारी बनना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका