न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूंगरपुर : जहर खा नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई कुएं में छलांग, नोटबुक में लिखा- हम दोनों को एक ही श्मशान पर जलाना

एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कुएं में छलांग लगा दी। दोनों के शव गांव के ही एक कुएं में मिले। शव लड़की की चुनरी से आपस में बंधे हुए थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Sep 2021 9:35:38

डूंगरपुर : जहर खा नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई कुएं में छलांग, नोटबुक में लिखा- हम दोनों को एक ही श्मशान पर जलाना

जिले के बिछीवाड़ा में मंगलवार देर शाम एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कुएं में छलांग लगा दी। दोनों के शव गांव के ही एक कुएं में मिले। शव लड़की की चुनरी से आपस में बंधे हुए थे। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि कुएं के बाहर लड़का-लड़की का स्कूल बैग और मोबाइल फोन मिले। एक बुक में दोनों का लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि हम दोनों को एक ही श्मशान पर जलाना लिखा हुआ है। मौके से एक जहर की खाली शीशी भी मिली है, जिसे संभवत दोनों ने कुएं में छलांग लगाने से पहले पी लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम खेतों में चरवाहों ने कुएं में दो शव देखे। पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी रणजीत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक लड़का-लड़की की पहचान परवेश रोत (17) निवासी बिछीवाड़ा और पायल मोडिया (16) निवासी लांबा भाटडा के रूप में हुई। लड़का 12वीं कक्षा और लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती थी।

दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। परिवारों की रजामंदी नहीं होने से दोनों ने पहले जहर पीया। उसके बाद लड़की की चुनरी से एक-दूसरे को कमर से बांध दिया और कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पर मृतक परवेश के पिता कमजी रोत और युवती पायल के पिता प्रकाश मोडिया समेत परिवार के लोग पहुंच गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट