न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के खिलाफ महबूबा मुफ्ती का विरोध मार्च, कहा – ये कश्मीरियत पर हमला है

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को श्रीनगर में एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने इस हमले को कश्मीरियत पर हमला करार दिया। इस मार्च में पीडीपी कार्यकर्ताओं ने यह हम सभी पर हमला है निर्दोष लोगों की हत्या एक आतंकी कृत्य है और निर्दोष लोगों की हत्या बंद करो लिखी तख्तियां लेकर भाग लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 1:08:39

पहलगाम हमले के खिलाफ महबूबा मुफ्ती का विरोध मार्च, कहा – ये कश्मीरियत पर हमला है

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ घाटी में गुस्से की लहर है। इसी क्रम में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को श्रीनगर में एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने इस हमले को "कश्मीरियत और इंसानियत पर सीधा हमला" बताया।

महबूबा मुफ्ती पार्टी मुख्यालय शेर-ए-कश्मीर पार्क के पास PDP कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित हुईं, जहां से उन्होंने यह शांतिपूर्ण मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं के हाथों में "निर्दोष लोगों की हत्या बंद करो", "यह हम सभी पर हमला है" जैसी तख्तियां थीं। इस दौरान उन्होंने घाटी में शांति, भाईचारे और आम लोगों की सुरक्षा की मांग की।

महबूबा मुफ्ती ने मीडिया से बात करते हुए कहा: "पहलगाम का यह हमला केवल पर्यटकों या कश्मीरियों पर नहीं, बल्कि हमारी कश्मीरियत और हमारी साझा संस्कृति पर हमला है। निर्दोष लोगों की हत्या को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह हमला पूरे समाज के लिए चेतावनी है।"

तलाशी अभियान जारी, देशभर में आक्रोश

गौरतलब है कि मंगलवार को पहलगाम के बैसरान मैदान में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई, जिनमें दो विदेशी मूल के भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इस हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पूरे देश में इस हमले को लेकर गहरा रोष है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार

भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये

क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण

400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई

कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल

महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार

रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद

क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा

पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर

राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन