Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिजनेसमैन पहले तो जुए में हार गया 40 करोड़ रुपये फिर कसीनो पर ही कर डाला केस कि मुझे खेलने ही क्यों दिया?

बिजनेसमैन पहले तो जुए में 40 करोड़ रुपये हार गया लेकिन उसके बाद कसीनो पर ही केस कर डाला कि उसे खेलने से रोका क्यों नहीं। यह मामला वैसे तो साल 2015 का है, लेकिन अब इसका फैसला आ चुका है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 7:26:21

बिजनेसमैन पहले तो जुए में हार गया 40 करोड़ रुपये फिर कसीनो पर ही कर डाला केस कि मुझे खेलने ही क्यों दिया?

दुनियाभर में कई कसीनो हैं जहां लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। कुछ लोग जेब भरकर निकलते हैं तो कुछ लोग खाली जेब लौटते हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां बिजनेसमैन पहले तो जुए में 40 करोड़ रुपये हार गया लेकिन उसके बाद कसीनो पर ही केस कर डाला कि उसे खेलने से रोका क्यों नहीं। यह मामला वैसे तो साल 2015 का है, लेकिन अब इसका फैसला आ चुका है। यह बड़ा ही अजीबोगरीब मामला है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुए में करोड़ों रुपये हारने वाले इस शख्स का नाम हान जोह लिम है। वह मलेशिया के एक बिजनेसमैन हैं। दरअसल, मामला कुछ यूं है कि हान जोह साल 2015 में बिजनेस ट्रिप पर लंदन गए थे, लेकिन उससे पहले ही यानी साल 2014 में ही उन्होंने एक प्राइवेट कसीनो ज्वाइन किया था। इसी कसीनो में वो जुआ खेलने गए और खेलते-खेलते 40 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि हार गए। इसके बाद तो लिम कसीनो पर ही भड़क गए और उसी पर केस ठोक दिया। उन्होंने गैंबलिंग एक्ट 2005 के तहत कसीनो पर केस करते हुए कहा कि उन्होंने जो पैसे हारे, उसमें कसीनो वाले की गलती है। उनका कहना था कि जब कसीनो वाले ने देखा कि वह हार रहे हैं तो उन्होंने उन्हें रोका क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि कसीने वाले को मुझे जुआ खेलने से रोकना चाहिए था। उन्होंने 40 करोड़ रुपये जुए में हारने के पीछे का कारण बताते हुए यानी कसीनो पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि उन्होंने ही उन्हें लालच में फंसा दिया और जुआ खेलने के लिए उकसाया, जिसमें वह बार-बार हारते रहे और अपने करोड़ों रुपये गंवा दिए। हालांकि अब कोर्ट का फैसला आ चुका है और इस मामले में कसीनो की जीत हुई है, यानी हान जोह लिम केस भी हार गए हैं और अपना सारा पैसा भी गंवा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हान जोह की कुल संपत्ति 400 करोड़ रुपये के आसपास है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology