न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 20 मरे

बस शिव खोरी की ओर जा रही थी। यहां मोड़ तो बहुत सामान्य है। यहाँ कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी लेकिन शायद ड्राइवर को नींद आ गई। बस मुड़ने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई।"

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 May 2024 7:44:17

जम्मू में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 20 मरे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जम्मू जिले में गुरुवार को तीर्थयात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे 20 लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजिंदर सिंह तारा ने बताया कि 20 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना चोकी चोरा में तंगली मोड़ पर हुई। बस लगभग 150 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। जानकारी के मुताबिक ये बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र क्षेत्र से तीर्थयात्रियों को शिव खोरी क्षेत्र में लेकर जा रही थी।

राजिंदर सिंह तारा ने कहा, "बस शिव खोरी की ओर जा रही थी। यहां मोड़ तो बहुत सामान्य है। यहाँ कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी लेकिन शायद ड्राइवर को नींद आ गई। बस मुड़ने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई।"

वहीं, दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव दल के सदस्य पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 25 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया और तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में एक यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण बस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी के लिए जा रही थी। इस दौरान बस अखनूर के टूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर एसडीएम अखनूर लेखराज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थाना प्रभारी अखनूर तारिक अहमद घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य चला रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत