न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं की सुरक्षा से लेकर यमुना की सफाई तक, बजट में दिल्ली सरकार की बड़ी घोषणाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 27 साल बाद बीजेपी सरकार का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें कैमरे, फ्लाईओवर, अटल कैंटीन, आयुष्मान योजना और महिला समृद्धि योजना समेत कई बड़े ऐलान किए गए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 1:11:42

महिलाओं की सुरक्षा से लेकर यमुना की सफाई तक, बजट में दिल्ली सरकार की बड़ी घोषणाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट इसलिए भी खास है क्योंकि बीजेपी सरकार को 27 साल बाद इसे पेश करने का अवसर मिला है। इस बजट में राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं, जिनमें कैमरे, फ्लाईओवर, अटल कैंटीन, आयुष्मान योजना और महिला समृद्धि योजना शामिल हैं।

बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को लंदन बनाने के सपने दिखाने वालों ने इसे टूटी सड़कों, अधूरी परियोजनाओं और अव्यवस्थित राजधानी में बदल दिया। वर्षों बाद आए इस बजट में क्या कुछ खास है, आइए जानते हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए बताया कि पिछली सरकार के दौरान 2023/24 का बजट 78,800 करोड़ रुपये था, जो 2024/25 में घटकर 76,000 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, पूंजीगत व्यय को 15,000 करोड़ से बढ़ाकर 28,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने योजनाओं में अपना नाम जोड़ने के लिए आयुष्मान योजना को लागू नहीं होने दिया, लेकिन उनकी सरकार ने इसे पहली कैबिनेट बैठक में ही मंजूरी दे दी है। अब इस योजना में केंद्र द्वारा दिए गए 5 लाख रुपये के साथ दिल्ली सरकार भी 5 लाख रुपये का टॉप-अप करेगी, जिससे राजधानी के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। इसके लिए 2,144 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में 50,000 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए फ्लाईओवर परियोजनाओं के लिए 3,843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कुल बजट का 72% राजस्व व्यय और 28% पूंजीगत व्यय होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी होते हुए भी बड़ी आबादी झुग्गियों में रहने को मजबूर है। पिछली सरकार ने बजट तो रखा लेकिन खर्च नहीं किया। अब झुग्गियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व सरकार झुग्गीवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखती थी और भाजपा को लेकर उन्हें गुमराह करती थी। इसके समाधान के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछली सरकार ने कोई सहयोग नहीं किया क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री का नाम जुड़ा था। अब इस योजना के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजन हर व्यक्ति की मूलभूत जरूरत है। इस दिशा में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 100 स्थानों पर कैंटीन खोली जाएंगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वहीं, दिल्ली के हर नागरिक को स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और यमुना की सफाई के लिए 9,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बार पानी के टैंकरों में GPS लगाए जाएंगे, जो ऐप से जुड़े होंगे, जिससे RWA इन्हें ट्रैक कर सकेगी।

दिल्ली में पानी की चोरी रोकने के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से इंटेलिजेंट मीटर लगाए जाएंगे। नजफगढ़ नाले के पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि 500 करोड़ रुपये की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत और विकास किया जाएगा। इसमें से 250 करोड़ रुपये पुरानी पाइपलाइनों की मरम्मत पर खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में 24 योजनाओं की शुरुआत हुई थी, लेकिन वे अधर में लटकी हुई हैं। सात परियोजनाओं की उपयोगिता शून्य रही है, जिसके चलते ठेकेदारों पर 100-100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 24 में से 10 से 12 अस्पतालों के पुनर्विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा, 400 हेल्थ वेलनेस सेंटर और आयुष्मान योजना के लिए 320 करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे। पहले, हर साल नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में लगभग 1.5 लाख बच्चे फेल कर दिए जाते थे। अब 2025/26 में नए 'सीएम श्री स्कूल' खोले जाएंगे, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए 1,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

100 सरकारी स्कूलों में विदेशी भाषा सिखाने के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जबकि 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बच्चों को ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ सिखाई जाएगी। 7,000 कक्षाओं को स्मार्ट क्लास में बदला जाएगा।

इसके अलावा, 10वीं से 11वीं कक्षा में जाने वाले 1,200 बच्चों को 7.5 करोड़ रुपये की लागत से लैपटॉप दिए जाएंगे, जिससे उनकी डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका