न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: भगवा झंडे वाले वाहनों पर हमला, 9 गिरफ्तार, अतिरिक्त बल तैनात

अयोध्या में राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तनाव पैदा हो गया। जिसके बाद ठाणे पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Jan 2024 5:30:58

महाराष्ट्र: भगवा झंडे वाले वाहनों पर हमला, 9 गिरफ्तार, अतिरिक्त बल तैनात

मुम्बई। अयोध्या में राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तनाव पैदा हो गया। जिसके बाद ठाणे पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार देर रात की है। जब भीड़ ने ‘जय श्री राम’ लिखे भगवा झंडे वाले वाहनों पर हमला कर दिया। हमले का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने दावा किया कि यह कोई सांप्रदायिक मामला नहीं, बल्कि दो गुटों के बीच महज झड़प थी।

पुलिस के अनुसार, मीरा रोड के नया नगर इलाके में हुए हमले में कम से कम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, अभी उलकी हालत गंभीर नहीं है, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आईं।

अधिकारियों ने हत्या के प्रयास, धर्म के आधार पर दो गुटों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, दंगा करने और अन्य धाराओं के तहत कई लोगों पर मामला दर्ज किया है। मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस के आयुक्त मधुकर पांडे ने कहा कि पुलिस ने तुरंत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि घटना रात करीब 11 बजे हुई, जब एक गुट भगवा झंडे के साथ अपने वाहनों के साथ गुजर रहा था। तीन से चार वाहनों में यात्रा कर रहे कुछ लोग “जय श्री राम” के नारे लगा रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें रोका। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, दूसरे समुदाय के लोगों के साथ बहस छिड़ गई और जल्द ही दोनों पक्षों की भीड़ जमा हो गई।

हालांकि, इस घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है। उस वीडियो में अज्ञात लोगों को छड़ों से वाहनों में तोड़फोड़ करते, विंडस्क्रीन पर पत्थर फेंकते और अंदर बैठे लोगों को मारते हुए देखा जाता है। एक क्लिप में भीड़ एक वाहन पर हमला करती दिख रही है, लेकिन मौके पर कुछ पुलिस कर्मी मौजूद दिख रहे हैं, लेकिन उनकी इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं देखी जा रही है।

वहीं स्थिति को भांपते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही कई लोगों को हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार भी किया गया। मीरा भयंदर-वसई विरार इलाके में पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने या नफरत भरे संदेश न फैलाने की अपील की है।

इस बीच, बीजेपी विधायक नितेश राणे ने जय श्री राम के साथ बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एक बात याद रखें। इस हमले में शामिल किसी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज