न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: मुस्लिमों को कोरोना वैक्‍सीन लगवाने का जिम्‍मा उठाएंगे सलमान खान, उद्धव सरकार ने लिया बड़ा फैसला

महाराष्ट्र के मुस्लिम इलाकों में कोरोना टीकाकरण करवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार पर 'भाईजान' यानी सलमान खान की मदद लेने का मन बनाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 10:48:41

महाराष्ट्र: मुस्लिमों को कोरोना वैक्‍सीन लगवाने का जिम्‍मा उठाएंगे सलमान खान, उद्धव सरकार ने लिया बड़ा फैसला

महाराष्ट्र के मुस्लिम इलाकों में कोरोना टीकाकरण करवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार पर 'भाईजान' यानी सलमान खान की मदद लेने का मन बनाया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि सरकार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मदद लेगी, ताकि लोगों को टीका लगवाने के लिए राजी किया जा सके।

टोपे ने कहा, 'मुस्लिम बहुल इलाकों में अब भी कुछ हिचकिचाहट है। हमने मुस्लिम समुदाय को टीका लगवाने के लिए राजी करने के लिए सलमान खान और धार्मिक नेताओं की मदद लेने का फैसला किया है। धार्मिक नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का बहुत प्रभाव होता है और लोग उन्हें सुनते हैं।'

टोपे ने कहा कि वैक्सीन लगाने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की गति कम है। लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर जो आशंकाएं हैं, वे निराधार हैं। एक धार्मिक व्यक्ति को वैक्सीन की जरूरत नहीं है या वैक्सीन उनके लिए हितकारी नहीं है, यह सोचना एक अंधविश्वास और अज्ञानता है। इसे दूर किया जाना जरूरी है। इसके लिए जनता को जागरुक करना जरूरी है।

टोपे ने कहा कि राज्य में अब तक 10.25 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं और नवंबर के अंत तक सभी पात्र व्यक्तियों को कम से कम पहली खुराक लगा दी जाएगी। महाराष्ट्र में वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके लोगों की संख्या करीब 35% है। यानी वैक्सीन लेने के योग्य 35% लोगों को दूसरी डोज मिल चुकी है।

टोपे ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बारे में, टोपे ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार महामारी का चक्र सात महीने का होता है, लेकिन बड़े पैमाने पर टीकाकरण के कारण अगली लहर गंभीर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए और टीका लगवाना चाहिए।

टोपे ने कहा कि अगर वैक्सीनेशन की मुहिम को रफ्तार देनी है तो कोवीशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच अंतर को कम करना बेहद जरूरी है। महाराष्ट्र ने केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी यह राय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को भी दे चुके हैं।

टोपे ने कहा कि कोवैक्सीन की दो डोज में अंतर 28 दिनों का है जबकि कोवीशील्ड वैक्सीन की दो डोज में अंतर 84 दिनों का है। इस अंतर को कम किया जा सकता है क्या? इस बारे में विशेषज्ञों से बात करने की जरूरत है। इसमें IMCR और इस पर रिसर्च करने वाली अन्य संस्थाओं की राय अहम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज