Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में फर्जी वैक्सीनेशन के शिकार हुए 2000 से ज्यादा लोग

ज्य सरकार के वकील दीपक ठाकरे ने अदालत को बताया कि शहर में अब तक कम से कम 9 फर्जी शिविरों का आयोजन किया गया और इस सिलसिले में चार अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 12:07:21

मुंबई में फर्जी वैक्सीनेशन के शिकार हुए 2000 से ज्यादा लोग

कोरोना वायरस को मात देने के लिए देशभर में युद्धस्तर पर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है लेकिन आपदा के समय में भी लोग अपने फायदे के बारे में सोच लेते है। कुछ ऐसा ही मामला मुंबई से आया है। यहां 2000 से ज्यादा लोग फर्जी वैक्सीनेश कैंप का शिकार हो चुके है। महाराष्ट्र सरकार ने खुद इस बात की जानकारी बंबई हाईकोर्ट को दी है। राज्य सरकार के वकील दीपक ठाकरे ने अदालत को बताया कि शहर में अब तक कम से कम 9 फर्जी शिविरों का आयोजन किया गया और इस सिलसिले में चार अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से बताया गया कि पुलिस ने अब तक 400 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल डॉक्टरों की तलाश जारी है। बता दें कि कांदीवली की एक आवासीय सोसाइटी में फर्जी टीकाकरण शिविर लगा था, उसी मामले में एक डॉक्टर आरोपी है। BMC की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल साखरे ने बताया, ‘‘हमें पता चला है कि जिस दिन लोगों को फर्जी टीका लगाए गए, उन्हें टीकाकरण प्रमाण-पत्र उसी दिन नहीं दिए गए। बाद में ये प्रमाण-पत्र तीन अलग-अलग अस्पतालों के नाम पर जारी किए गए। तब जाकर लोगों को यह अहसास हुआ कि कहीं कुछ गड़बड़ है।
अब हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार और BMC को नई गाइडलाइन जारी करने को कहा है जिससे कि लोग दोबारा ऐसी घटनाओं का शिकार न हो सके। हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार और निगम अधिकारियों को इस बीच पीड़ितों में फर्जी टीकों के दुष्प्रभाव का पता लगाने के लिए उनकी जांच करवाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

कोर्ट ने कहा, 'हमारी चिंता इस बात को लेकर है कि टीका लगवाने वाले इन लोगों के साथ क्या हो रहा है। उन्हें क्या लगाया गया और फर्जी टीके का क्या असर पड़ा?'

सरकार के मुताबिक 25 मई को मलाड में 30 लोगों को फर्जी वैक्सीन लगाई गई। अगले दो दिन बाद ठाणे में 122 और फिर बोरिवली में 514 लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। अदालत ने बीएमसी और राज्य सरकार से कहा कि वे इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 29 जून को अदालत के सवालों और निर्देशों से संबंधित जवाब के साथ अपने हलफनामे दाखिल करें। देश में बीते 4 दिन में 2.70 करोड़ लोगों का हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

देश में 21 जून से शुरू हुई मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत बीते 4 दिन में 2.70 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। cowin.gov.in पर गुरुवार रात 12 बजे तक 60.36 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का डेटा फीड किया गया। 21 जून को रिकॉर्ड 90.86 लाख, 22 जून को 54.22 लाख, 23 जून को 64.83 लाख डोज लगाए गए थे। गुरुवार को 60 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। गुरुवार को सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 8.51 लाख डोज लगाए गए। इससे पहले 22 जून को भी यहां 8 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया था। मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा यहां 7.44 लाख डोज लगाए गए। बीते 4 दिनों की बात करे तो मध्य प्रदेश में 33 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। इनमें आधे से ज्यादा यानी 17 लाख डोज 21 जून को लगाए गए थे।

गुरुवार को गुजरात और महाराष्ट्र में 4-4 लाख से ज्यादा डोज लगे हैं। 3 लाख से ज्यादा टीके वाले राज्यों में कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में सिर्फ 1.57 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

बीते दिन मिले 51,659 नए कोरोना मरीज

देश में गुरुवार को कोरोना के 51,659 संक्रमितों की पहचान हुई। इसके साथ ही भारत में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,01,33,851 हो गई है। इस दौरान 64,369 लोगों ने संक्रमण को मात दी लेकिन 1328 लोगों की जान भी गई। बीते दिन हुई मौतों के बाद देश में कुल मौतों की संख्या 3,93,342 हो गई है। अब तक 2,91,21,035 कोरोना से ठीक हो चुके है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 6,07,638 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हुआ। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका