न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवाद: ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, हिमांगी सखी ने जताई आपत्ति

दीक्षा के बाद ममता कुलकर्णी का नाम बदलकर श्री यामाई ममतानंद गिरि रखा गया है। हालांकि, इस निर्णय पर सवाल उठने लगे हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 1:55:39

विवाद: ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर,  हिमांगी सखी ने जताई आपत्ति

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब आध्यात्मिक राह पर चल पड़ी हैं। कुंभनगरी में किन्नर अखाड़ा ने उन्हें दीक्षा देकर महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की है। दीक्षा के बाद ममता कुलकर्णी का नाम बदलकर श्री यामाई ममतानंद गिरि रखा गया है। हालांकि, इस निर्णय पर सवाल उठने लगे हैं। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा, "किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है, तो फिर एक स्त्री को महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया? अगर हर वर्ग को महामंडलेश्वर बनाना है तो फिर अखाड़े का नाम किन्नर क्यों रखा गया है?" ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। हिमांगी सखी का यह बयान अखाड़े के भीतर मतभेदों को उजागर करता है।

बता दे, बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ममता कुलकर्णी ने लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इस दौरान उनका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ता चला गया। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में पहुंचकर सांसारिक मोह-माया को त्यागते हुए किन्नर अखाड़े से संन्यास की दीक्षा ली। दीक्षा लेने से पहले उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ संगम तट पर अपना पिंडदान भी किया

दो घंटे की दीक्षा प्रक्रिया और पट्टाभिषेक

संगम तट पर लगभग दो घंटे तक उनकी संन्यास की दीक्षा प्रक्रिया चली। इस अवसर पर कई प्रमुख साधु-संत और महामंडलेश्वर उपस्थित रहे। दीक्षा के बाद किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में उनका पट्टाभिषेक संपन्न हुआ। इसके साथ ही ममता कुलकर्णी का नया नाम श्रायामाई ममता नंद गिरी रखा गया। ममता कुलकर्णी ने इस अवसर पर कहा, "यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है कि अर्धनारेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के हाथों मेरा पट्टाभिषेक हुआ।"

धार्मिक जीवन की ओर पूर्ण समर्पण

ममता कुलकर्णी ने बताया कि महामंडलेश्वर बनने के लिए उन्होंने कठोर तपस्या की है। वह पिछले 23 वर्षों से फिल्मों से दूर रहकर धार्मिक यात्राओं और आध्यात्मिक साधनाओं में लीन थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनका बॉलीवुड में वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, "अब मेरा जीवन धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर समर्पित रहेगा।"

ममता कुलकर्णी के इस निर्णय ने उनके आध्यात्मिक परिवर्तन को न केवल नया मुकाम दिया है बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि उन्होंने सांसारिक जीवन को पूरी तरह त्यागकर धार्मिक पथ पर चलने का दृढ़ निश्चय कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल