न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: यूक्रेन मे फंसी बेटी के लिए परेशान मां हुई ठगी का शिकार, फ्लाइट टिकट दिलाने के नाम पर हड़पे 42,000 रूपये

पीएमओ कार्यालय का कर्मचारी बनकर ठग ने बेटी को यूक्रेन से वापस लाने के लिए फ्लाइट टिकट दिलवाने के नाम पर बैक एकाउंट मे 44,000 रुपए डलवा लिये और दो दिन बीतने के बाद भी टिकट नहीं मिला तो परेशान मां ने पुलिस में शिकायत की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 10:07:39

MP: यूक्रेन मे फंसी बेटी के लिए परेशान मां हुई ठगी का शिकार,  फ्लाइट टिकट दिलाने के नाम पर हड़पे 42,000 रूपये

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज दूसरा दिन है। यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह कई धमाके सुने गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी फोर्सेस ने 800 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 30 रूसी टैंक और 7 जासूसी एयरक्राफ्ट को भी तबाह कर दिया है। उधर, यूक्रेन में रूस के हमले के बाद वहां हजारों भारतीय फंस गए हैं। इन्हीं में से एक विदिशा की सृष्टि भी हैं। जिनके भारत वापस आने की संभावना तो बन भी नहीं पाई थी कि विदिशा मे रह रही मां ठगी का शिकार हो गईं। पीएमओ कार्यालय का कर्मचारी बनकर ठग ने बेटी को यूक्रेन से वापस लाने के लिए फ्लाइट टिकट दिलवाने के नाम पर बैक एकाउंट मे 44,000 रुपए डलवा लिये और दो दिन बीतने के बाद भी टिकट नहीं मिला तो परेशान मां ने पुलिस में शिकायत की।

विदिशा निवासी बैशाली विल्सन की बेटी सृष्टि यूक्रेन मे रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन अब युद्ध को देखते हुए मां अपनी बेटी को वापस भारत लाने के लिए हर तरह के जतन कर रही हैं। ऐसे मे एक ठग ने भी मौके का फायदा उठाकर मां से 44,000 रुपए फ्लाइट के टिकट के नाम पर ठग लिए।

ठग ने पीएमओ कार्यालय का नाम लेकर फोन किया और बेटी को वापस लाने के लिए टिकट करवाने की बात कही। परेशान मां ने तुरंत उसके बताये गए अकाउंट मे पैसे डाल दिए, लेकिन दो दिन बीतने पर भी जब टिकट नहीं मिला तो पुलिस से गुहार लगाई। इसी बीच ठग ने भी 5,900 रुपए खाते मे वापस कर दिए और बाकि रुपए भी जल्द लौटाने की बात कही है।

कोतवाली टीआई आशुतोष सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर संबंधित बैंक को पत्र भेजा जा रहा है। ताकि जिस बैंक खाते में राशि जमा करवाई गई है उसके खाता धारक का नाम और पते की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

आपको बता दे, यूक्रेन के बॉर्डर शहर खार्कीव में रूसी जेट्स और टैंकों की गोलाबारी के बीच करीब 15 हजार भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है। स्टूडेंटस ने बेसमेंट, बंकर और यहां तक कि अंडरपास में पनाह ले रखी है। अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर भूखे प्यासे इन छात्रों ने अपने जीवन में कभी ऐसे बुरे हालात की कल्पना भी नहीं की थी। वहीं भारतीय एंबेसी की कोशिश है कि इन छात्रों को किसी तरह निकाल कर पड़ोसी देश हंगरी भेजा जाए, जहां से इन्हें भारत लाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?