Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसिक रूप से परेशान युवती ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, CCTV में कैद हुई घटना

ग्वालियर में डिप्रेशन का शिकार एक युवती ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवती दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 7:36:16

मानसिक रूप से परेशान युवती ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, CCTV में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डिप्रेशन का शिकार एक युवती ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवती दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। युवती ने जिस अपार्टमेंट से छलांग लगाई है, वह उसके घर से आधा किलोमीटर दूर है। युवती कनपटी के बल सड़क पर गिरी और उसकी मौत हो गई। युवती के आत्महत्या की यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। सूचना मिलते ही युवती के परिजन स्पॉट पर पहुंच गए। उनका कहना था कि वह डिप्रेशन में थी और इलाज चल रहा था। मंगलवार दोपहर में वह घर से किसी दोस्त से मिलने जाने की कहकर निकली थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना गोला का मंदिर ओम साईं अपार्टमेंट की है।

गोला का मंदिर स्थित ओम सांई अपार्टमेंट के आसपास मंगलवार दोपहर सब कुछ सामान्य चल रहा था। तभी अचानक एक युवती अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की छत की रेलिंग पर खड़ी दिखाई दी। लोगों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उससे पहले ही युवती ने छलांग लगा दी। नीचे सड़क पर वह कनपटी के बल गिरी और वहीं हिचकी लेने के साथ उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती के पास एक पर्स पड़ा था। पुलिस ने छानबीन की तो मृतक युवती की पहचान शहर के वायू नगर निवासी 32 वर्षीय ज्योति चंदोलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल युवती के परिजन को इसकी सूचना दी। चंद मिनट में ज्योति का पिता व बहन वहां आ गए।
madhya pradesh,gwalior,depression,girl suicide मानसिक रूप से थोड़ी परेशान थी ज्योति

ज्योति के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि ज्योति अविवाहित थी और मानसिक रूप से थोड़ी परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। कुछ दिन से उसमें काफी सुधार भी था, लेकिन उसने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका है। वह डिप्रेशन में क्यों थी, यह खुलासा परिवार ने नहीं किया है। मृतका के परिजन ने बताया कि वह घर पर अपने किसी दोस्त से मिलने जाने की कहकर निकली थी। उन्हें लगा कुछ देर में आ जाएगी, लेकिन जब पुलिस ने फोन कर सूचना दी तो घटना का पता लगा।

जब पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो अपार्टमेंट में लगे एक CCTV कैमरे में ज्योति के द्वारा उठाया गया आत्महत्या का कदम कैद हो गया। वह अकेले आते हुए दिख रही है और बिना किसी से बात किए अपार्टमेंट में चली गई। इसके बाद CCTV में वह गिरती हुई दिख रही है।

गोला का मंदिर थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर व विवेचना अधिकारी दिनेश सिंह का कहना है कि अपार्टमेंट के चौथी मंजिल की छत से छलांग लगाकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की क्या वजह रही अभी इसका पता नहीं चला है। जांच के बाद भी मौत की असली वजह का खुलासा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका