Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीकाकरण के मामले में मध्य प्रदेश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, बीते दिन 16 लाख से अधिक लोगों को लगाई वैक्सीन

बता दें इससे पहले 14 जून को राज्य में सबसे ज्यादा 4.9 लाख कोविड रोधी टीके की खुराक लगाई गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 10:03:48

टीकाकरण के मामले में मध्य प्रदेश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, बीते दिन 16 लाख से अधिक लोगों को लगाई वैक्सीन

भारत में सोमवार को सर्वाधिक कोरोना वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बन गया। एक दिन में रिकॉर्ड 86 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में 22 जून सुबह 8 बजे तक 86,16,373 खुराकें दी गईं। इसमें सबसे ज्यादा खुराके मध्य प्रदेश में दी गई। मध्य प्रदेश में 16 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी गई। अकेले इंदौर जिले में 2.2 लाख टीके की खुराक लगाई गई। सोमवार को दिल्ली में हुए टीकाकरण से यह तीन गुना ज्यादा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि 'मध्य प्रदेश ने आज 10 लाख लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा था लेकिन राज्य की क्षमता को देखते हुए केंद्र ने हमें 5 लाख अतिरिक्त खुराक देने की बात कही। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हूं। यह हमारे जनभागीदारी मॉडल की जीत है।'

बता दें इससे पहले 14 जून को राज्य में सबसे ज्यादा 4.9 लाख कोविड रोधी टीके की खुराक लगाई गई थी।
इंदौर के बाद भोपाल में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन

इंदौर के बाद सबसे ज्यादा खुराके भोपाल में लगाई गई। यहां, 1.37 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। इंदौर और भोपाल के बाद उज्जैन में करीब एक लाख खुराक दी गई। ग्वालियर, जबलपुर और धार जैसे पांच अन्य जिलों में 50,000 से अधिक खुराक दी गई।

मध्य प्रदेश ने वैक्सीनेशन के लिए खास स्टेट लेवल कंट्रोल रूम बनाया था। इसके साथ ही 8,000 से अधिक टीकाकरण केंद्र भी शुरू किए गए थे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को तीन जिलों दतिया, भोपाल और सीहोर के टीकाकरण केन्द्रों का दौरा भी किया था। वह बीते एक हफ्ते से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए वर्चुअल संवाद भी कर रहे हैं। राज्य में वैक्सीनेशन के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ सीएम की अध्यक्षता में खूब बैठकें भी हुईं।

सीएम ने कहा, 'आज की सफलता यह बता रही है कि टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में कोई संदेह और झिझक नहीं है। मैंने आज दतिया जिले के एक अनुसूचित जाति बहुल गांव परसारी और सीहोर में एक अनुसूचित जनजाति बहुल गांव सिराली का दौरा किया, जहां लोगों ने पूरे उत्साह के साथ टीकाकरण अभियान में भाग लिया।'

सीएम ने भी टीका लेने वाले लोगों को शपथ दिलाई कि वह दूसरे लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कुछ बच्चों को भी सम्मानित किया। इन बच्चों ने अपने बड़ों को वैक्सीनेशन के लिए मनाया था। इसके साथ ही वृद्धों और दिव्यांगों के लिए टीकाकरण की खास व्यवस्था की गई थी।

सीएम ने कहा कि यह मेगा अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा क्योंकि टीकाकरण महामारी को हराने का सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने 1 जुलाई, 2 और 3 जुलाई को भी विशेष टीकाकरण अभियान की घोषणा की।

मध्यप्रदेश अब तक कुल 1.66 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है इसमें से 21 लाख दूसरी डोज भी शामिल है। इंदौर और भोपाल जैसे जिलों पर कोविड की पहली और दूसरी लहर का असर देखने को मिला। हाालंकि इस बार एमपी में कोरोना की स्थिति इस महीने शुरूआत में ही नियंत्रित कर ली गई। पिछले 24 घंटे में मिले 89 नए मरीज

मध्यप्रदेश में सोमवार को 89 नए मरीज सामने आए। 304 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,786 लोगों की मौत हो गई। 1,980 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका