मध्यप्रदेश में 12वीं बोर्ड की परीक्षा इस वर्ष आयोजित नहीं की जाएगी। बच्चों की जिंदगी हमारे लिये अनमोल है, करियर की चिंता हम बाद में कर लेंगे। ऐसे समय जब पूरा देश और प्रदेश à
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 वीं बोर्ड के रिजल्ट किस प्रकार आएंगे इसके लिए मंत्रियों का एक समूह बना दिया गया है जो विशेषज्ञों से बात कर रिजल्ट का तरीका तय करेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर 12वीं का कोई बच्चा बेहतर परिणाम या सुधार के लिए परीक्षा देना चाहेगा तो उसके लिए विकल्प खुला रहेगा। यानी की परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र परीक्षा दे सकेंगे। बता दें मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं एक मई से आयोजित की जानी थी, लेकिन तब कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। 10वीं के छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार किया जा रहा है।













