न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : किराने की दुकान में चोरी छिपे धड़ल्ले से बेची जा रही थी शराब-बीयर, SDM ने किया खुलासा

एक मामले का खुलासा लूणकरनसर में SDM द्वारा किया गया जहां किराने की दुकान में चोरी छिपे धड़ल्ले से शराब बेची जा रही थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 May 2021 5:39:26

बीकानेर : किराने की दुकान में चोरी छिपे धड़ल्ले से बेची जा रही थी शराब-बीयर, SDM ने किया खुलासा

इस कोरोनाकाल में शराब की दुकानें लॉकडाउन की गाइडलाइन के तहत सुबह-सुबह नियत समय तक ही खुल पा रही हैं जबकि इनकी बिक्री शाम के समय ज्यादा होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि शराबियों को शाम के समय शराब उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। कई लोग अवैध तरीके से शराब बेच रहे हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा लूणकरनसर में SDM द्वारा किया गया जहां किराने की दुकान में चोरी छिपे धड़ल्ले से शराब बेची जा रही थी। लूणकरनसर, रोजा, हरियासर, कांकड़वाला आदि गांवों में अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायत प्रशासन के पास पहुंच रही है। लूणकरनसर में आबकारी पुलिस तैनात है, इसके बाद भी सरकारी गाइड लाइन का उल्लंघन खुले आम हो रहा है।

SDM भागीरथ शाख ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास दुकानों का निरीक्षण कर रहे थे, इसी दौरान एक दुकान में काम करने वाला मजदूर भाग खड़ा हुआ। उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो बताया गया कि वो शराब बेच रहा है। किराने की दुकान में शराब की सूचना इस दल के लिए भी चौंकाने वाली थी। मौके पर लूणकरनसर थानाधिकारी सुमन पडिहार को भी बुलाया गया। तलाशी लेने पर भारी मात्रा शराब मिली। यहां से दो पेटी देशी शराब के कार्टून और डी फ्रीज में रखी बड़ी मात्रा में बीयर बरामद हुई है। लूणकरणसर पुलिस ने शराब व बीयर अपने कब्जे में ले ली है। मौके से पांच पेटी बीयर मिली है। लम्बे समय से अनाज मंडी के पास निजी बस स्टैंड पर दुकान में अवैध रूप से शराब का कारोबार चल रहा है, लेकिन आबकारी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कार्रवाई में भी SDM ने आबकारी पुलिस के बजाय लूणकरनसर पुलिस से कार्रवाई करवाई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल