न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिस पिस्टल से की गई थी मूसेवाला की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को मारने के लिए भी तुर्की से मंगवाई वही गन

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को तुर्की में बनी जिगाना पिस्तौल से मारने की तैयारी कर रहा था, जिसका इस्तेमाल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी किया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 June 2024 7:31:25

जिस पिस्टल से की गई थी मूसेवाला की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को मारने के लिए भी तुर्की से मंगवाई वही गन

मुम्बई। नवी मुंबई पुलिस के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को तुर्की में बनी जिगाना पिस्तौल से मारने की तैयारी कर रहा था, जिसका इस्तेमाल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया समूहों में भी घुसपैठ की और इसके बाद उसके चार सदस्यों को पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस के पास हमला करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया।

यह घटना 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों के बाद हुई है।

जोन II (पनवेल) के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे के अनुसार, पनवेल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे को पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में अभिनेता को नुकसान पहुंचाने की साजिश के बारे में जानकारी मिली थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद नवी मुंबई के कुछ पुलिस अधिकारियों और मुखबिरों ने बिश्नोई गिरोह के व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में घुसपैठ की और उन प्लेटफार्मों पर होने वाली बातचीत पर नजर रखनी शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें पता चला है कि गिरफ्तार किए गए गिरोह के चार सदस्यों ने सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस, मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर के आसपास के इलाके और फिल्म शूटिंग के लिए उनके द्वारा देखी गई जगहों की रेकी की थी। उन्होंने बताया कि विदेश से हथियार लाने की भी कोशिश की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी धनंजय तापसिंह उर्फ अजय कश्यप (28) को 28 अप्रैल को पनवेल से गिरफ्तार किया गया। उसी दिन गौरव भाटिया उर्फ संदीप बिश्नोई को गुजरात से हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि तीसरे व्यक्ति वासपी खान उर्फ वसीम चिकना को छत्रपति संभाजीनगर से और रिजवान खान उर्फ जावेद खान को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 120-बी (षड्यंत्र) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है, जबकि उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई संभवतः अमेरिका या कनाडा में है।

14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। सोनू बिश्नोई और अनुज थापन, जिन्होंने कथित तौर पर शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे, को बाद में पंजाब से गिरफ्तार किया गया। थापन ने कथित तौर पर 1 मई को नवी मुंबई में पुलिस लॉक-अप में फांसी लगा ली थी।

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज