Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिए भारत समेत अन्‍य देशों में कहां तक पहुंची बच्चों को वैक्सीन देने की तैयारी

बुजुर्गों और व्‍यस्‍कों के बाद अब अधिकतर देश नवजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्‍चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करने में लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jun 2021 12:40:29

जानिए भारत समेत अन्‍य देशों में कहां तक पहुंची बच्चों को वैक्सीन देने की तैयारी

बुजुर्गों और व्‍यस्‍कों के बाद अब अधिकतर देश नवजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्‍चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करने में लगे हैं। भारत में 12 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों पर कोवैक्‍सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है। इसके अलावा सोमवार को 6-12 वर्ष के बच्चों पर वैक्‍सीन ट्रायल को लेकर उनकी स्क्रीनिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस स्‍क्रीनिंग के दौरान जो बच्‍चे पूरी तरह से फिट पाए जाएंगे उनको ही वैक्‍सीन दी जाएगी। इसके बाद 2-12 वर्ष की आयु के बच्‍चों पर भी ये ट्रायल किया जाएगा।

आपको बता दें कि देश के विभिन्‍न अस्‍पतालों में 2-18 वर्ष के 525 बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल किया जाना है। नई दिल्‍ली और पटना के एम्‍स में ये प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। शुरुआत में एम्स में 12-18 वर्ष की आयु के करीब 30 बच्‍चों की स्‍क्रीनिंग हुई थी।

अमेरिका में 12-16 वर्ष की आयु के बच्‍चों को फाइजर की वैक्‍सीन दी जा रही है।

यूरोपीय देश हंगरी, इटली, जर्मनी, पौलेंड, फ्रांस, ब्रिटेन समेत कनाडा, संयुक्‍त अरब अमीरात, इजरायल ने भी अपने यहां पर ट्रायल या बच्‍चों पर वैक्‍सीन की मंजूरी देने का काम किया है।

हंगरी में मई के मध्‍य से ही 16-18 वर्ष के बच्‍चों को वैक्‍सीन दी जा रही है। आपको बता दें कि ऐसा करने वाला हंगरी यूरोप का पहला देश है। सरकार ने इसके लिए फाइजर और मॉर्डना की वैक्‍सीन को मंजूरी दी है।
इटली में 12-15 वर्ष के बच्‍चों को फाइजर कंपनी की बनाई वैक्‍सीन दी जा रही है।

इसके अलावा इटली ने 16 वर्ष से अधिक उम्र के बच्‍चों पर भी वैक्‍सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है।

यूरोप के सबसे बड़े देश जर्मनी ने 7 जून से अपने यहां पर 12-16 वर्ष के बच्‍चों को वैक्‍सीन देने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि यहां पर इसको स्‍वेच्छिक तौर पर रखा गया है। इसका अर्थ है कि जिसको ठीक लगता है वो वैक्‍सीन ले सकता है। हालांकि सरकार की कोशिश है कि सभी बच्‍चों को वैक्‍सीन दी जाए।

7 जून से पौलेंड ने भी अपने यहां पर 12-15 वर्ष के बच्‍चों का वैक्‍सीनेशन शुरू कर दिया है। इसके लिए जगह-जगह वैक्‍सीनेशन सेंटर भी बनाए गए हैं।

ब्रिटेन में 12-15 वर्ष के बच्‍चों पर ट्रायल के लिए फाइजर और बायोएनटेक की वैक्‍सीन को मंजूरी दिए जाने के बाद वैक्‍सीनेशन भी शुरू कर दिया गया है। फाइजर और बायोएनटेक वेक्‍सीन को बच्‍चों पर सुरक्षित बताया गया है। मई में इसको अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन से भी इजाजत मिल गई थी। फ्रांस में 15 जून से 16-18 वर्ष के बच्‍चों को वैक्‍सीन देने का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही सरकार 12-15 वर्ष के बच्‍चें को अगले वर्ष से वैक्‍सीन देने पर विचार कर रही है।

इजरायल पहले से ही 16 वर्ष से अधिक उम्र के बच्‍चों को वैक्‍सीन देने का काम कर रहा है। इसके अलावा जल्‍द ही 12-16 वर्ष के बच्‍चों को वैक्‍सीन देने का काम भी शुरू हो जाएगा।

कनाडा मई में ही फाइजर कंपनी की वैक्‍सीन को इसके लिए मंजूरी दे चुका है। कनाडा ने इसके लिए वैक्‍सीन की खरीद भी कर रखी है।

संयुक्‍त अरब अमीरात भी मई में ही 12-15 वर्ष की आयु के बच्‍चों को वैक्‍सीन लगाने को मंजूर कर चुका है। यहां पर इसका टीकाकरण भी मई में ही शुरू कर दिया गया था।

सिंगापुर में 1 जून से 12-18 वर्ष के बच्‍चों को वैक्‍सीन दी जा रही है।

चिली ने अपने यहां पर 12-16 साल के बच्‍चों को वैक्‍सीन लगाने की मंजूरी दी है।

जापान ने 28 मई को 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्‍चों को वैक्‍सीनेट करने की मंजूरी दी थी।

यूरोपीय देश आस्ट्रिया ने अगस्‍त के अंत तक करीब साढ़े तीन लाख बच्‍चों को वैक्‍सीन देने का लक्ष्‍य रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका