न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस्तीफा देंगे किरोड़ीलाल मीणा, कहा मौनं स्वीकृति लक्षणम्, करते रहेंगे किसानों के लिए काम

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर साफ संकेत दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 2:55:44

इस्तीफा देंगे किरोड़ीलाल मीणा, कहा मौनं स्वीकृति लक्षणम्, करते रहेंगे किसानों के लिए काम

दौसा। लोकसभा चुनाव के दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था कि जिन क्षेत्रों में उन्होंने प्रचार किया वहां भाजपा हार गई तो कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने जिन 7 क्षेत्रों में प्रचार किया उनमें से 4 पर भाजपा उम्मीदवारों की हार हो गई। इसके बाद से किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे पर अटकलें तेज हैं। खुद मीणा ने रविवार को बूंदी में कहा कि उन्होंने जो कहा था उसे करेंगे।

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर साफ संकेत दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इस्तीफे से जुड़े सवाल पर पहले तो उन्होंने मुंह पर अंगुली रख ली, फिर अपने अगले कदम की ओर इशारा करते हुए कहा- मौनं स्वीकृति लक्षणम्। मीणा ने कहा कि वह मरते दम तक किसानों के लिए काम करते रहेंगे और इसके लिए सरकार में रहना जरूरी नहीं है।

दौसा में पत्रकारों ने किरोड़ी लाल मीणा से पूछा कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तीफे को लेकर जो उन्होंने बयान दिया था उस पर अब क्या रुख है? इस पर अपने मुंह पर अंगुली रखते हुए मौन का इशारा किया। क्या साढ़े चार साल तक किसानों को किरोड़ी लाल मीणा का साथ मिलेगा, इस पर उन्होंने कहा, 'सदा, जीवन भर रहा है, जब तक शरीर में प्राण है किसान, गरीब, मजदूर की सेवा करता रहूंगा।'

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'जरूरी नहीं कि सरकार में रहकर ही काम किया जाए। मैं सरकार से बाहर था तब 26 लाख बच्चे जो नीट के पेपर में बैठे थे, उनका पेपर निरस्त करा दिया। मैं सरकार में होता तो भी नहीं करा पाता। हर काम सरकार में रहकर नहीं किया जाता है।'

यह पूछे जाने पर कि वह इस्तीफे की बात पर अब मुंह पर अंगुली क्यों रख लेते हैं, मीणा ने कहा, 'संस्कृति में एक कहावत है मौनं स्वीकृति लक्षणम।' माना जा रहा है कि उन्होंने इन तीन शब्दों के जरिए साफ कर दिया है कि वह अपने कहे पर अडिग हैं।
सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल छोड़ चुके किरोड़ी लाल मीणा पिछले कुछ समय से कृषि मंत्रालय के दफ्तर भी नहीं जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट