न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : पंजाब नंबर की गाड़ी से दिनदहाड़े जैन साध्वी का अपहरण, नाकाबंदी में पकड़े गए बदमाश

महामंदिर इलाके के प्रथम पोल जैन स्थानक से दिनदहाड़े जैन साध्वी का अपहरण कर लिया गया जिसमें पंजाब नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 9:28:51

जोधपुर : पंजाब नंबर की गाड़ी से दिनदहाड़े जैन साध्वी का अपहरण, नाकाबंदी में पकड़े गए बदमाश

बुधवार दोपहर जोधपुर के महामंदिर इलाके के प्रथम पोल जैन स्थानक से दिनदहाड़े जैन साध्वी का अपहरण कर लिया गया जिसमें पंजाब नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने नाकाबंदी करवा कार सीकर के फतेहपुर में पकड़ी और जैन साध्वी को छुड़ा लिया गया। जैन साध्वी को छुड़ाने के बाद कार सवार चार लोगों को वहां की पुलिस ने हिरासत में लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम को फतेहपुर रवाना किया है। अपहरण के कारणों का पता जैन साध्वी के बयान के बाद ही लग पाएगा। किडनैपर को भी जोधपुर लाया जा रहा है।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि महामंदिर प्रथम पोल में जैन स्थानक है। बुधवार को एक कार में कुछ लोग सवार होकर आए। उन लोगों ने जैन स्थानक की साध्वी 21 साल की महासती अनुयाजी का अपहरण कर लिया। जैन स्थानक के मुकेश बोहरा की तरफ से बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। पुलिस ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। तब पंजाब पासिंग नंबर की कार को नागौर की तरफ जाते देखा गया। पुलिस ने प्रदेश भर में नाकाबंदी करवा दी। रात को यह कार सीकर के फतेहपुर इलाके में नाकाबंदी में पकड़ी गई।

थानाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर आसपास के फुटेजों को देखा गया। तब एक कार में दो महिलाएं और दो पुरूष देखे गए। जो साध्वी अनुयाजी को ले जाते दिखे है। गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी तलाश में नाकाबंदी करवाई गई। जानकारी में सामने आया कि साध्वी अनुयाजी के माता-पिता बचपन में ही गुजर गए थे। फिर 13 साल की उम्र में वह साध्वी बन गई थी। वह वर्तमान में जैन स्थानक महामंदिर प्रथम पोल पर ही रहती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल