न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीका लगवाने के बाद भी कोरोना संक्रमित हुए 7,000 लोग, सरकार की बढ़ी चिंता

केरल के पठानमथिट्टा जिले में कोरोना का टीका लगाने के बाद भी 7,000 से अधिक ऐसे लोग संक्रमित पाए गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 11:39:05

टीका लगवाने के बाद भी कोरोना संक्रमित हुए 7,000 लोग, सरकार की बढ़ी चिंता

केरल में पिछले काफी दिनों से रोजाना 22 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले रहे है। गुरुवार को 22,040 लोग संक्रमित पाए गए। 19,478 लोग ठीक हुए और 117 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस बीच केरल से एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आई है। केरल के पठानमथिट्टा जिले में कोरोना का टीका लगाने के बाद भी 7,000 से अधिक ऐसे लोग संक्रमित पाए गए है। छह सदस्यीय केंद्रीय टीम ने राज्य की अपनी हालिया यात्रा के दौरान इसको लेकर चिंता प्रकट की है। प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि ये मामले उन लोगों में दर्ज किए गए जिन्हें कोवैक्सिन और कोविशील्ड की एक या दोनों खुराकें लगाई जा चुकी है।

इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पथनमथिट्टा की कलेक्टर दिव्या एस अय्यर ने कहा है कि कम से कम 5042 लोग टीकों की दो खुराक के बाद संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 258 दोनों खुराक के दो सप्ताह पूरे करने के बाद कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके साथ ही पहली खुराक लेने वाले 14,974 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 4,490 दो हफ्ते बाद पॉजिटिव निकले।

केंद्रीय टीम ने जिले पर एक विशेष रिपोर्ट प्रस्तुत की है। पथानामथिट्टा और अन्य जिलों से जीनोम अनुक्रमण के लिए नमूनों पर राज्य से विवरण मांगा है ताकि मामलों का कारण निर्धारित किया जा सके। दूसरी लहर के दौरान रिसर्च और साक्ष्य ने संकेत दिए हैं कि विशेष रूप से डेल्टा वैरिएंट ने कोरोना वैक्सीन से उत्पनान इम्यूनिटी पर काबू पा लिया है। इस तरह के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं।

केंद्रीय टीम के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर इकनॉमिक टाइम्स को बताया, 'हमें यह आकलन करने के लिए अधिक विवरण की आवश्यकता है कि क्या यह वैक्सीन की विफलता का मामला है या फिर कुछ और है। हमने स्थिति की अधिक समग्र तस्वीर प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार से पहली खुराक और दूसरी खुराक की सफलता के मामलों पर सभी जिलों से विवरण मांगा है।'

आपको बता दे, केरल में 34.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,328 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर