Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुमारस्वामी और एचडी देवगौड़ा पर भड़के कर्नाटक जद (एस) के चीफ इब्राहिम, गठबंधन को लेकर मुझसे बात नहीं की

कर्नाटक जद(एस) के चीफ सीएम इब्राहिम। वो देवगौड़ा और उनके बेटे से खासे नाराज दिख रहे हैं। लेकिन उनका कहना है कि वो इलेक्टेड प्रेजीडेंट हैं पार्टी को छोड़ने नहीं जा रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 3:03:10

कुमारस्वामी और एचडी देवगौड़ा पर भड़के कर्नाटक जद (एस) के चीफ इब्राहिम, गठबंधन को लेकर मुझसे बात नहीं की

बेंगलूरू। कुछ समय पूर्व जनता दल (एस) ने कर्नाटक में भाजपा के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन के तहत वे कर्नाटक में होने वाले लोकसभा चुनाव को मिलकर लड़ेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी के भाजपा के साथ गठबंधन करने पर पार्टी के कई नेता पार्टी को छोड़ चुके हैं। शेष बचे नेता भी नाराज हैं। इन्हीं में शामिल हैं कर्नाटक जद(एस) के चीफ सीएम इब्राहिम। वो देवगौड़ा और उनके बेटे से खासे नाराज दिख रहे हैं। लेकिन उनका कहना है कि वो इलेक्टेड प्रेजीडेंट हैं पार्टी को छोड़ने नहीं जा रहे।

गठबंधन से नाराजगी जताते हुए उनका कहना था कि दिल्ली में मीटिंग होने का मतलब ये तो नहीं है कि गठबंधन हो गया है। वो इसे नहीं मानते। लेकिन वो दूसरे नेताओं की तरह से पार्टी नहीं छोड़ने जा रहे हैं। वो चुने हुए अध्यक्ष हैं। लिहाजा पार्टी में रहकर ही लड़ाई लड़ेंगे। उनका कहना है कि उन्हें गठबंधन का पता तब चला जब पार्टी नेता केए थिप्पेसामी ने दिल्ली की मीटिंग के बारे में उनको बताया। उधर सूत्रों का कहना है कि सीएम इब्राहिम 16 अक्टूबर को एक मीटिंग करने जा रहे हैं। इसमें भविष्य को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
कर्नाटक में जनता दल (एस) ने बीजेपी के साथ गठबंध कर लिया है। पार्टी ने भाजपा का दामन थामा तो राजनीति में हलचल होने लग गई। खुद पार्टी के भीतर ही असंतोष के स्वर उठने लगे। हालांकि देवगौड़ा ने इसका बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी को बचाना था। वह अपनी सेकुलर साख पर कायम रहेंगे। वो कभी भी अल्पसंख्यकों को निराश नहीं करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि जद (एस) सत्ता की भूखी नहीं है। वो अवसरवादी राजनीति नहीं करती है।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद गठबंधन करने का फैसला किया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा पर हमलावर होते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन करने के बाद उसे खुद को धर्मनिरपेक्ष पार्टी नहीं कहना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology