न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में भी 'श्रद्धा' जैसा हत्याकांड, बेटे ने पहले किया पिता का कत्ल, 30 टुकड़ों में शव को काट लगाया ठिकाने

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस जैसा ही एक और मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां एक 20 साल के बेरहम बेटे ने खुद अपने पिता का कत्ल कर दिया और फिर उसकी लाश के 30 टुकड़े करके बोरवेल में फेंक दिए। यह वारदात बीती 6 दिसंबर की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 12:40:51

कर्नाटक में भी 'श्रद्धा' जैसा हत्याकांड, बेटे ने पहले किया पिता का कत्ल, 30 टुकड़ों में शव को काट लगाया ठिकाने

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस जैसा ही एक और मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां एक 20 साल के बेरहम बेटे ने खुद अपने पिता का कत्ल कर दिया और फिर उसकी लाश के 30 टुकड़े करके बोरवेल में फेंक दिए। यह वारदात बीती 6 दिसंबर की है। आरोपी बेटे की पहचान विठ्ठल के तौर पर हुई है। जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दे, श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में आरोपी ने अपनी मोहब्बत के 35 टुकड़े कर दिए थे। जिन्हें उसने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाया था।

दिल दहला देने वाली यह वारदात कर्नाटक के बागलकोट जिले की है। जहां मुधोल इलाके में आरोपी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर लाश को 30 टुकड़ों में काट डाला और फिर उन्हें बोरवेल में ठिकाने लगा दिया। पुलिस के मुताबिक, विठ्ठल ने पूछताछ में बताया कि जब भी उसका पिता परशुराम शराब के नशे में होता था, तो वह अपने बेटे पर हमला करता था। उसके साथ मारपीट करता था।

पिता पर रॉड से किया हमला

6 दिसंबर को भी ऐसा ही हुआ था। परशुराम ने शराब के नशे में फिर से विठ्ठल की पिटाई की। इस बात पर विठ्ठल को बहुत गुस्सा आ गया। उसने गुस्से में ही अपने पिता को एक रॉड से मारना शुरू कर दिया, इस दौरान परशुराम ये झेल नहीं सका और उसकी मौत हो गई। अपने पिता परशुराम को मारने के बाद विठ्ठल बुरी तरह से घबरा गया था और उसने अपने पिता की लाश को ठिकाने लगाने का फैसला किया। आरोपी बेटा परशुराम की लाश को मुधोल कस्बे के बाहरी इलाके में मौजूद अपने खेत के बोरवेल में फेंकना चाहता था। उसने ऐसा ही करने की कोशिश की। लेकिन वह लाश को बोरवेल के अंदर धकेल नहीं सका।

पिता की लाश को 30 टुकड़ों में काटा

अब विठ्ठल किसी भी तरह से लाश को ठिकाने लगाने की तरकीब सोच रहा था। तभी उसे एक खौफनाक आइडिया आया। उसने एक तेजधार हथियार का इंतजाम किया और फिर उससे अपने पिता की लाश के टुकड़े करने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद उसने अपने पिता के मुर्दा जिस्म को 30 टुकड़ों में काट डाला और फिर उसने लाश के टुकड़ों को अपने खेत में लगे बोरवेल के अंदर फेंक दिया। पिता की लाश को ठिकाने लगाने के बाद विठ्ठल मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। लेकिन शनिवार को वो अपने घर लौट आया लेकिन उसने परिवार के लोगों को बताया कि वह अपने पिता के साथ छोटी सी लड़ाई के बाद घर छोड़ कर चला गया था। जब घरवालों ने उससे उसके पिता के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस को विठ्ठल पर था शक

इसके बाद घरवालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। परशुराम की तलाश की गई। दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से उसके बारे में पूछा गया। लेकिन उसका कोई अता पता नहीं था। तफ्तीश आगे बढ़ने के साथ ही पुलिस को विठ्ठल पर शक हुआ। हालाकि, जब पुलिस ने विठ्ठल से पूछताछ की तो उसने पहले पुलिस के सामने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि वो कुछ नहीं जानता। लेकिन जब पुलिस ने सख्त लहजे में पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि कैसे उसने परशुराम का मर्डर किया और कैसे लाश के 30 टुकड़े करके उसे ठिकाने लगाया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खेत में जेसीबी मशीन से खुदाई की।

खेत में जहां जेसीबी मशीन से खुदाई चल रही थी, वहीं पुलिस ने परशुराम की लाश के कुछ टुकड़े बरामद कर लिए। इसके बाद पुलिस ने फौरन आरोपी विठ्ठल को गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती