न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करौली में कलयुगी बेटे ने शराब के पैसे नहीं देने पर मां का किया कत्ल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

करौली जिले के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने शराब के पैसे न देने पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां का गला घोंटकर और कुल्हाड़ी से वार कर उसे मार डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 8:23:45

करौली में कलयुगी बेटे ने शराब के पैसे नहीं देने पर मां का किया कत्ल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

करौली जिले के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने शराब के पैसे न देने पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां का गला घोंटकर और कुल्हाड़ी से वार कर उसे मार डाला। हत्या के बाद आरोपी ने शव को सरसों के खेत में गहरे गड्ढे में छिपा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, मृतका लखन बाई जाटव (60) पत्नी हरिसिंह थी। आरोपी बेटा दयाल जाटव था, जिसने 23 फरवरी की रात करीब एक बजे इस अपराध को अंजाम दिया। मृतका के दूसरे बेटे भूरसिंह जाटव ने मामले की रिपोर्ट पुलिस को दी। भूरसिंह ने बताया कि उनकी मां गांव से 2 किलोमीटर दूर स्थित गेहूं के खेत में रात को रखवाली के लिए सोने गई थी। रात को करीब एक बजे दयाल नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और मां से 3 हजार रुपये मांगे। जब मां ने पैसे देने से मना कर दिया, तो गुस्से में आकर उसने मां पर हमला कर दिया और गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसने शव को एक खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

आरोपी ने घटना के बारे में अपनी भाभी को फोन करके बताया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने डीएसपी गिरधर सिंह और सदर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकाला।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि जैसे ही वारदात की जानकारी मिली, पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को पनबेड़ा के कच्चे रास्ते से दबोच लिया। आरोपी ने हत्या की वजह बताई कि उसकी मां ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए थे, जिससे वह गुस्से में आकर हत्या करने पर मजबूर हो गया।

मृतका लखन बाई अपने बेटों से अलग अकेली अपने खेत में झोपड़ी बनाकर रहती थी। आरोपी दयाल शराब का आदी था और अपनी मां से अक्सर शराब के लिए पैसे मांगता था। हाल ही में लखन बाई ने उसे पैसे देना बंद कर दिया था, जिससे दयाल नाराज हो गया और उसने पैसे व जेवर की लालच में अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी दयाल के खिलाफ पहले भी मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी