न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: बुर्जुग को डिजिटज अरेस्ट कर ठगे 4 लाख, पुलिस कांस्टेबल ने शेयर मुनाफे के चक्कर में गंवाए 32 लाख

पहला मामला महामंदिर थाना क्षेत्र में ठगों ने एक रिटायर्ड सीनियर सिटीजन को मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया और 4 लाख से अधिक रुपए ठग लिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 5:06:50

जोधपुर: बुर्जुग को डिजिटज अरेस्ट कर ठगे 4 लाख, पुलिस कांस्टेबल ने शेयर मुनाफे के चक्कर में गंवाए 32 लाख

जोधपुर। राजस्थान की स्वर्ण नगरी के नाम से ख्यात जोधपुर जिले से ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहला मामला महामंदिर थाना क्षेत्र में ठगों ने एक रिटायर्ड सीनियर सिटीजन को मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया और 4 लाख से अधिक रुपए ठग लिए। वहीं, दूसरा मामला लूणी थाना क्षेत्र का है, जहां ठगों ने एक पुलिसकर्मी से फेसबुक के माध्यम से सम्पर्क कर शेयर मार्केट से मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपए की ठगी कर ली।

महामंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाले 75 वर्षीय सेवानिवृत्ति कर्मचारी पृथ्वी सिंह राठौर के पास 5 जनवरी को पुलिसकर्मी ने वीडियो कॉल कर कहा कि वह आईपीएस अधिकारी राजेश प्रधान है। उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सामने आया है, इसलिए उनके खाते की जांच की जाएगी। बुजुर्ग रिटायर्ड कर्मचारी डर गए और उन्होंने फर्जी पुलिस अधिकारी के कहे अनुसार काम किया।

ठगों ने परिवादी को उज्जवल स्मॉल बैंक का एकाउंट नंबर देकर खाते में जमा रुपए ट्रांसफर करने को कहा। साथ ही विश्वास दिलाया कि 24 घंटे में जांच के बाद राशि लौटा दी जाएगी। राठौड़ ने ऐसा करते हुए 4 लाख रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद ठगों ने परिवादी को कॉल कर कहा कि पैसे मिल गए हैं और 24 घंटे में ये राशि उन्हें वापस मिल जाएगी। 7 जनवरी तक जब रुपए नहीं आए तो उन्होंने उसी नंबर पर कॉल किया तो नंबर बंद आया। ठगी का एहसास होने पर थाने पहुंकर मामला दर्ज करवाया है।

मुनाफे के चक्कर में गंवाए 32 लाख रुपए

लूणी थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि लूणी थाने में पद स्थापित कांस्टेबल पदमाराम का संपर्क फेसबुक पर एक महिला से हुआ, जिसने बताया कि वह शेयर मार्केट में काम करती है। उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप में पदमाराम को जोड़ा और कहा कि शेयर की खरीद फरोख्त और आईपीओ लगाने में बड़ा मुनाफा हो सकता है।

लालच में आकर 14 अक्टूबर को जिरोधा ब्रोकर अकाउंट खुलवा लिया। इसके बाद खरीद फरोख्त शुरू हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मी ने 32 लाख रुपए जमा करवा दिए। जब राशि विड्रॉल करवानी चाही तो 20 प्रतिशत टीडीएस मांगा गया। इतना ही नहीं और राशि मांगी गई, जिसके बाद कांस्टेबल को ठगी का एहसास हुआ। उसने अपने ही थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिसकर्मी के साथ हुई ठगी मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल