न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनूं में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, 12 साल पहले भी पीड़िता हुई थी किडनैप, किया था दुष्कर्म

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक 28 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 4:43:56

झुंझुनूं में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, 12 साल पहले भी पीड़िता हुई थी  किडनैप, किया था दुष्कर्म

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक 28 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया। खास बात यह है कि इसी युवती का 12 साल पहले भी अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस ने आरोपी इंद्रामहाली निवासी महेश सैनी के खिलाफ चालान पेश कर दिया था। कोर्ट ने उसे स्थायी वारंटी घोषित कर रखा था, और झुंझुनूं पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया था। अब दोबारा हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के अनुसार, जब वे युवती के अपहरण की शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने एक दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं की। मामला झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी तक पहुंचा, तब जाकर उनके निर्देश पर केस दर्ज किया गया। एसपी का कहना है कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

2013 में भी हुआ था अपहरण और दुष्कर्म

इससे पहले, 2013 में भी इसी युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। उस समय वह नाबालिग थी, और पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया था। अब दोबारा हुए अपहरण के मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं। परिजनों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रही काली शीशों वाली कार में आरोपी महेश सैनी और उसके करीब आधा दर्जन साथी युवती को जबरदस्ती अगवा कर ले गए। घटना शनिवार शाम की है, जब युवती अपने घर से खेत में गोबर डालने के लिए एक नाबालिग के साथ जा रही थी। रास्ते में ही आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। युवती के साथ मौजूद नाबालिग ने तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके एक घंटे बाद ही पुलिस को सूचना दे दी गई। लेकिन, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी