न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड: भाजपा नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, आरोपी पूर्व पीए गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, उन पर यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 2:32:23

झारखंड: भाजपा नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, आरोपी पूर्व पीए गिरफ्तार

धनबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, उन पर यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। गौरतलब है कि सीता सोरेन झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की भाभी हैं। हालांकि हमले में वह बाल बाल बच गईं। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी. वो शादी समारोह में शामिल होने गई थीं।

बताया जा रहा है कि सीता सोरेन पर हमला उस वक्त हुआ जब वह सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। राहत की बात यह रही कि वक्त रहते ही सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ ने सीता सोरेन पर हमला होने से बचा लिया और देवाशीष घोष को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन गुरुवार को सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। इस दौरान वह एक होटल में रुकीं। जब वह होटल के कमरे में गईं, तो वहां पहले से मौजूद देवाशीष ने उन पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश की। लेकिन, इससे पहले सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल से दो पिस्टल बरामद किए।

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि पिछले विधानसभा चुनाव में फंड को लेकर चर्चा हो रही थी। उसी को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद देवाशीष घोष ने सीता सोरेन पर हथियार तान दिया।

उन्होंने बताया कि पूर्व पीए देवाशीष अपने साथ देशी पिस्टल रखता था। पूर्व विधायक एक शादी समारोह से आई थीं। उनकी गाड़ी पूर्व पीए चला रहा था। गाड़ी में उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को पता था कि देवाशीष के पास पिस्टल है। मामले की जांच की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा नेता सीता सोरेन पर हुए हमले को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें लगता है कि सीता सोरेन जो हैं, वह गलत हाथों में हैं, उनके आसपास के लोग सही नहीं हैं। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा, मामला जानने के बाद ही कुछ कहूंगा। हमारी सरकार सबकी जानमाल की रक्षा करने के लिए खड़ी है। राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त है। यह रघुवर दास की सरकार नहीं है, जहां खुलेआम मॉब लिंचिंग हुआ करता था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत