न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले की तारीफ में पोस्ट करने वाला युवक झारखंड से गिरफ्तार, लिखा था ‘थैंक यू पाकिस्तान, लश्कर’

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा की प्रशंसा करना एक युवक को भारी पड़ गया। रोप है कि नौशाद ने एक्स पर एक विवादित पोस्ट करते हुए लिखा था – “थैंक यू पाकिस्तान” और “थैंक यू लश्कर-ए-तैयबा”, जो पहलगाम हमले से जुड़ा हुआ था। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 7:18:15

पहलगाम हमले की तारीफ में पोस्ट करने वाला युवक झारखंड से गिरफ्तार, लिखा था ‘थैंक यू पाकिस्तान, लश्कर’

बोकारो (झारखंड)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा की प्रशंसा करना एक युवक को भारी पड़ गया। झारखंड के बोकारो जिले से इस युवक को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है, जिसे बोकारो के बलिदीह थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर से पकड़ा गया है। आरोप है कि नौशाद ने एक्स पर एक विवादित पोस्ट करते हुए लिखा था – “थैंक यू पाकिस्तान” और “थैंक यू लश्कर-ए-तैयबा”, जो पहलगाम हमले से जुड़ा हुआ था। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

बलिदीह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि “आरोपी को मिल्लत नगर से गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।”

बता दें कि मंगलवार को पहलगाम के बैसरान इलाके में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। यह हमला तब हुआ जब पर्यटक पिकनिक मना रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले लोगों से उनका धर्म पूछा और फिर हिंदू पहचान वालों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली है।

यह घटना 2019 के पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है। पूरे देश में इस घटना को लेकर आक्रोश है और विभिन्न शहरों में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर