न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जमशेदपुर: सड़क पर लगे झंडे को लेकर 2 पक्षों के बीच पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने दुकानें जलाईं. कई लोग घायल, धारा 144 लागू

झारखंड में रामनवमी के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। जमशेदपुर के कदमा के शास्त्री नगर में दो समुदाय के बीच रामनवमी के दौरान सड़क पर लगे झंडे के साथ छेड़छाड़ के आरोप को लेकर हिंसा शुरू हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Apr 2023 10:19:53

जमशेदपुर: सड़क पर लगे झंडे को लेकर 2 पक्षों के बीच पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने दुकानें जलाईं. कई लोग घायल, धारा 144 लागू

झारखंड में रामनवमी के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। जमशेदपुर के कदमा के शास्त्री नगर में दो समुदाय के बीच रामनवमी के दौरान सड़क पर लगे झंडे के साथ छेड़छाड़ के आरोप को लेकर हिंसा शुरू हुई। पहले 2 समूहों के बीच पथराव हुआ, फिर घटना के बाद दुकानों में आग लगा दी गयी। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। देर रात तक पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर में शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान अखाड़ा का झंडा उतारने के दौरान झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा पाया गया। यह देखकर हिंदूवादी संगठन भड़क उठे। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। हालांकि उस समय प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत करा दिया लेकिन आरोप है कि रविवार को मंदिर कमेटी के लोग बैठक कर रहे थे तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे लोग फिर से आक्रोशित हो उठे और दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद इलाके में हिंसा फैल गई। उपद्रवियों ने आगजनी शुरू कर दी। दुकानों में आग लगा दी। कई वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालात की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। । हिंसक झड़प में 6 पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में धारा 144 लगा दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।

जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने बयान में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, जो लोग इकट्ठा हुए थे उन्हें घर भेज दिया गया है। पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस गश्त कर रही है। बाहर से फोर्स बुलाई गई है। RAF की एक कंपनी तैनात है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इलाके में तनाव फैलने के बाद उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजया जाधव ने लोगों से अपील कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास ना करें। ऐसे कोई भी भड़काने वाले शब्द या मैसेज व्हाट्सएप या मैसेजेस के जरिए फॉर्वर्ड न करें। कोई भी अप्रिय या असामाजिक घटना घटती हुई नजर आए तो प्रशासन को तुरंत इसकी जानकारी दें।

रामनवमी के जुलूस पर पथराव

आपको बता दे, इससे पहले झारखंड में 31 मार्च की रात को जमशेदपुर के हल्दीपोखर में रामनवमी पर जमकर पथराव हुआ था। दरअसल, लोग रामनवमी का जुलूस निकाल रहे थे। वे जब जुगसलाई इलाके में पहुंचे थे तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया था। इस घटना से गुस्साए लोगों ने बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया था। इसके बाद पहले तो दोनों समुदाय के लोगों के बीच भड़काऊ नारेबाजी शुरू हो गई। फिर देखते ही देखते लोगों ने तोड़ फोड और आगजनी शुरू कर दी। लोगों ने टायर जलाए और पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी थी, उसमें आग लगा दी थी। इस हिंसा में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत