न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jharkhand Election: पेपर लीक और JSSC विवादों के कारण हेमंत सोरेन सरकार क्यों हो रही है आलोचनाओं का शिकार?

रविवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने परीक्षा पेपर लीक मुद्दे को लेकर सत्ताधारी जेएमएम को जबर्दस्त तरीके न सिर्फ घेरा है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 6:24:14

Jharkhand Election: पेपर लीक और JSSC विवादों के कारण हेमंत सोरेन सरकार क्यों हो रही है आलोचनाओं का शिकार?

इसबार के झारखंड विधानसभा चुनावों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी गड़बड़ियों के मुद्दे पर राज्य की हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली जेएमएम गठबंधन सरकार को जवाब देना भारी पड़ रहा है। दरअसल, राज्य सरकार पर शुरू से ही आरोप रहे हैं कि उसने प्रदेश के युवाओं के भविष्य को गंभीरता से लिया होता तो इस तरह की धांधली देखने को नहीं मिलती।

रविवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने परीक्षा पेपर लीक मुद्दे को लेकर सत्ताधारी जेएमएम को जबर्दस्त तरीके न सिर्फ घेरा है, बल्कि वादा किया है कि भाजपा की सरकार आई तो एसआईटी (SIT) बनाकर इसके गुनहगारों को कानून के शिकंजे में लाकर रहेंगे।

पेपर लीक का पर्दाफाश करने के लिए SIT बनाने का वादा

अमित शाह ने कहा, "परीक्षा के 11 से ज्यादा पेपर लीक हुए, मगर हेमंत बाबू खामोश हैं...क्योंकि पेपर लीक कराने वाले उन्हीं के चट्टे-बट्टे हैं।....आपने भले संरक्षण दिया, मैं कहकर जाता हूं...हम एसआईटी बनाकर पेपर लीक करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे बांधने का काम करेंगे।"

पेपर लीक मामले में हेमंत सरकार के रवैए पर उठते रहे हैं सवाल

पेपर लीक का मसला झारखंडी की जनता के भरोसे से जुड़ा हुआ है। लेकिन, इस मुद्दे को हेमंत सरकार ने जिस तरह से हैंडल किया, वह बहुत ही संदेहास्पद बताया जाता है। तमाम आरोप लग चुके हैं कि अगर जेएमएम सरकार परीक्षा की सुरक्षा को प्राथमिकता देती तो इस तरह के पेपर लीक रोके जा सकते थे। जबकि, जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के बावजूद आरोप लगे कि उसपर ध्यान नहीं दिया गया।

सवाल उठने स्वाभाविक हैं कि आखिर पेपर लीक क्यों हुए? या तो सरकार पेपर लीक रोक पाने में सक्षम नहीं थी या फिर भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता में कोई कमी रह गई। जबकि, राज्य सरकार के पास कई ऐसे उदाहरण थे, जब अन्य राज्यों में प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के कई कड़े प्रतिबंध किए गए और उसे सफलतापूर्वक इस्तेमाल में भी लाया जाने लगा था।

सरकार के ढीले रवैए से बढ़ता गया संदेह!

हेमंत सरकार इस वजह से ज्यादा आलोचनाओं का शिकार हुई, क्योंकि पेपर लीक पर लगाम लगाने के मुद्दे पर उसका रेस्पॉन्स बहुत ही लचर बताया जाता है। परीक्षार्थी और अभ्यर्थी उम्मीद करते रह गए कि जल्द जांच होगी और कसूरवार सामने आएंगे, लेकिन कार्रवाई में देरी की वजह से जन आक्रोश पैदा होने लगा।

प्रशासन पर लगे लीपा पोती के आरोप

राज्य सरकार की एक बड़ी गलती यह भी दिखाई पड़ी कि वह चीजों को सही समय पर पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक करने में देर करती गई, जिससे संदेह को और बढ़ावा मिला। ऐसा भी लगा कि प्रशासन कार्रवाई करने की जगह लीपा पोती में ज्यादा जुटा हुआ है, ताकि सरकार की छवि को नुकसान न पहुंचे।

सरकारी कमजोरी से पीड़ित युवाओं के पास क्या है रास्ता?

इतने बड़े अपराध के बावजूद न तो किसी की ठोस जवाबदेही तय की गई और न ही उत्तरदायी लोगों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई ही की गई। सरकारी प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने के लिए युवा अपना लंबा वक्त गुजार देते हैं। लेकिन, इस मामले में अगर सरकार की ओर से ही उन्हें लापरवाह और उदासीन रवैया देखने को मिले तो फिर वे कहां जाएंगे?

जबकि, इन घटनाओं की वजह से लाखों होनहार युवाओं का ना सिर्फ वर्तमान चौपट हुआ, बल्कि राज्य सरकार के गैर-जिम्मेदाराना रवैए की वजह से उनका भविष्य भी चौपट हो जाने के आरोप सामने आए।

जेएमएम सरकार की जांच पर भरोसे का संकट क्यों पैदा हुआ?

ऐसे हालातों में यह भी संदेह पैदा होना स्वाभाविक है कि झारखंड में फिर से एक ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है, जहां सरकारी नौकरियों के लिए भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को ही बढ़ावा मिल रहा है।

यही वजह है कि प्रदेश में मांग उठी कि इन घटनाओं की स्वतंत्र एजेंसी या फिर न्यायिक जांच होनी चाहिए। क्योंकि, राज्य सरकार की आंतिरक जांच पर किसी को भरोसा नहीं रह गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत