न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : खिड़की तोड़ चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, घर के आंगन में ही सो रहा था परिवार

शुक्रवार देर रात पाटोली गांव में एक बार फिर बेखौफ चोरों का आतंक देखने को मिला जहां चोर कमरे की खिड़की तोड़ वहां रखे जेवर और रुपए चोरी कर ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Jun 2021 5:14:34

टोंक : खिड़की तोड़ चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, घर के आंगन में ही सो रहा था परिवार

टोंक के अलीगढ़ क्षेत्र में बेखौफ चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं और आमजन की चिंता को बढ़ा रहे हैं। बीते दिन शुक्रवार देर रात पाटोली गांव में एक बार फिर बेखौफ चोरों का आतंक देखने को मिला जहां चोर कमरे की खिड़की तोड़ वहां रखे जेवर और रुपए चोरी कर ले गए। पृथ्वीराज की पत्नी रात 3 बजे उठी तो टूटी खिड़की और बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए। पता चला कि चोर 3 लाख के जेवर और 65 हजार रुपए चोरी कर ले गए। सरपंच संघ अध्यक्ष नेमीचंद मीणा ने बताया कि करीब 15 दिन में सरपंच संघ अध्यक्ष मुनीम मीणा समेत अन्य लोगों के यहां करीब 6 से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं। ग्रामीणों की ओर से भी अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। अलीगढ़ थाना प्रभारी राणावत ने बताया कि मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि वह रोज की तरह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात करीब 3 बजे उसकी पत्नी की नींद खुली तो वह वॉश रूम की तरफ गई। वहां उसने देखा कि कमरे की खिड़की टूटी है। साथ ही सामान भी बिखरा हुआ था। उसके बाद उसने अपने पति को जगाया। कमरे में जाकर रुपए और जेवर ढूंढे तो वे नहीं मिले। सुबह इसकी रिपोर्ट अलीगढ़ पुलिस थाने में दी गई। थाना प्रभारी गोपाल सिंह राणावत मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। FSL टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाएं। मकान मालिक पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि करीब 65 हजार रूपए, दो किलो वजनी चांदी को कड़ियां समेत अन्य जेवर चोरी हो गए। इस दौरान अलीगढ़ के सरपंच संघ के अध्यक्ष नेमी चंद मीणा समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द सभी चोरियों का खुलासा करने की मांग की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल