न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jeff Bezos Space Travel: स्पेस यात्रा पूरी कर धरती पर लौटे अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस

दुनिया की टॉप ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अंतरिक्ष की 10 मिनट की यात्रा करके धरती पर लौट आए। 10 मिनट की इस सैर पर बेजोस के साथ 3 और यात्री थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 7:19:31

 Jeff Bezos Space Travel: स्पेस यात्रा पूरी कर धरती पर लौटे अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस

दुनिया की टॉप ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अंतरिक्ष की 10 मिनट की यात्रा करके धरती पर लौट आए। 10 मिनट की इस सैर पर बेजोस के साथ 3 और यात्री थे। इनमें एक उनके भाई मार्क, 82 साल के वैली फंक (Wally Funk) और 18 साल के ओलिवर डेमेन (Oliver Daemen) शामिल हैं। वे भारतीय समय के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6:42 बजे स्पेस टूर के लिए रवाना हुए थे। बेजोस के साथ स्पेस में जाने के लिए किसी अनजान शख्स ने 28 मिलियन डॉलर की बोली लगाई थी। वह इस ट्रिप में नहीं जा सका। उसी की जगह ओलिवर गए थे। ओलिवर ने हाल में हाई स्कूल पास किया है। यात्रा पूरी करने के बाद स्पेस कैप्सूल ने टेक्सास में लैंडिंग की। दुनियाभर की निगाहें इस अंतरिक्ष यात्रा पर टिकी हुई थीं, क्योंकि कुछ दिन पहले ही ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन (Richard Branson) ने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि दुनिया में अरबपतियों की स्पेस रेस शुरू हो गई है। हालांकि, इनका कहना है कि ये लोग स्पेस यात्रा को सबके लिए मुहैया कराना चाहते हैं।

बेजोस और उनकी टीम जिस रॉकेट शिप से गए, वह ऑटोनॉमस है यानी उसे पायलट की जरूरत नहीं पड़ती। इसके कैप्सूल में 6 सीटें हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 4 भरी गईं।

यात्रा के दौरान बने दो रिकॉर्ड

वहीं, इस यात्रा के दौरान दो रिकॉर्ड बने, जिनके बनने की जानकारी पहले से ही लोगों को थी। इसमें पहला रिकॉर्ड ये रहा कि वैली फंक स्पेस में जाने वालीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गई। वहीं, दूसरा रिकॉर्ड ये बना कि 18 वर्षीय ओलिवर डेमेन स्पेस में जाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए। यात्रा के दौरान सभी एस्ट्रोनोट्स के चेहरे पर उत्साह को देखा जा सकता था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेजोस ने अंतरिक्ष में जाने के लिए यह दिन इसलिए चुना है, क्योंकि अपोलो 11 स्पेसशिप के जरिए एस्ट्रोनॉट्स नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज एल्ड्रिन आज से ठीक 52 साल पहले 1969 में चंद्रमा पर पहुंचे थे।

बता दें कि जेफ बेजोस ने ब्लू ऑरिजन की स्थापना 2000 में की थी। न्यू शेफर्ड नाम के इस रॉकेट की अब तक 15 फ्लाइट्स कामयाब रही हैं। हालांकि इसमें अब तक यात्री नहीं गए हैं। लेकिन ये पहला मौका था जब इंसानों को इसके जरिए स्पेस में भेजा गया था।

अंतरिक्ष के किनारे तक पहुंचा न्यू शेपर्ड

न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष के किनारे तक पहुंचा, जिसे कर्मन लाइन के रूप में जाना जाता है। इंटरनेशनल एयरोनॉटिक्स बॉडी ने इस रेखा को रेखांकित किया है, जिसे पृथ्वी के वातावरण और अंतरिक्ष के बीच सीमा माना जाता है। फिर भी 100 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने वाले बेजोस ने ब्रैनसन की तुलना में अधिक दूरी तय की। बता दे, एक हफ्ते पहले 11 जुलाई को ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैन्सन के वर्जिन स्पेस शिप (VSS) यूनिटी स्पेसप्लेन की फ्लाइट सफल रही थी। वे 85 किमी तक गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती