जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। पाकिस्तान ने पिछले कुछ महीनों से ड्रोन गतिविधियां बढ़ा दी हैं। रविवार रात को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा इलाके में चार जगहों पर संदिग्ध ड्रोन देखे गए। इसकी पुष्टि सांबा एसएसपी राजेश शर्मा ने की है। आपको बता दें कि सांबा में रविवार को दूसरी बार ड्रोन देखे गए हैं। बारी ब्राह्मणा थाने में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने ड्रोन को देखा। अधिकारियों ने ड्रोन पर गोली नहीं चलाई, क्योंकि ड्रोन सीमा से बाहर उड़ रहे थे। ड्रोन देखे जाने के बाद पुलिस और सेना ने इलाके में अलर्ट जारी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।
Suspected drone movements were reported at four places in Bari Brahmana area of Samba late at night: SSP Samba Rajesh Sharma#JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) August 2, 2021














