न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक सीजफायर पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा को जमात-ए-इस्लामी हिंद ने एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम माना है। इस समझौते के साथ ही दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता की उम्मीद जागी है, और यह समय की मांग है कि यह संघर्ष विराम स्थायी शांति की दिशा में एक मजबूत आधार बने।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 11 May 2025 4:44:17

भारत-पाक सीजफायर पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा का स्वागत किया है। रविवार को जारी किए गए एक बयान में उन्होंने इसे एक अत्यंत सकारात्मक और आवश्यक प्रगति बताया जो क्षेत्र में शांति और स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। उन्होंने इस युद्धविराम को एक उम्मीद की किरण बताया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच शांति की दिशा में पहला कदम हो सकता है।

सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने कहा, "हम उन सभी व्यक्तियों, नागरिक समाज समूहों और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने बढ़ते तनाव के दौरान निरंतर शांति, तनाव कम करने और संयम की वकालत की। इन आवाजों ने मानवीय गरिमा को बनाए रखने और जीवन की रक्षा करने के महत्व को एक बार फिर याद दिलाया।"

उन्होंने युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों और नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भारत सरकार से आग्रह किया कि वह मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करे और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और समुदायों की संपत्ति की क्षतिपूर्ति करें। सैयद सआदतुल्लाह ने आगे कहा कि यह युद्धविराम एक नए अध्याय की शुरुआत है और स्थायी शांति केवल संवाद और कूटनीति को संस्थागत बनाने के प्रयासों से ही हासिल की जा सकती है।

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने अपने बयान में शांति, न्याय और सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और दोनों देशों से यह अनुरोध किया कि वे इस संघर्ष विराम को और आगे बढ़ाएं ताकि क्षेत्र में स्थायी स्थिरता, पारस्परिक सम्मान और सहयोग को सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने आतंकवाद से मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए दोनों देशों से ठोस कदम उठाने की अपील की।

बीते दिनों दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने यह भी कहा था कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश गरीबी और अभाव को दूर करने और अपने लोगों की समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों देश परमाणु शक्तियां भी हैं। ऐसे में युद्ध और अशांति किसी के हित में नहीं हैं, और यह दोनों देशों की गरीब आबादी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने उम्मीद जताई थी कि अब दोनों देशों की राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व स्थायी शांति की दिशा में ठोस और त्वरित कदम उठाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती