न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत जोड़ो यात्रा का मकसद राहुल गांधी को PM पद का उम्मीदवार दिखाना? जयराम रमेश ने दिया ये जवाब

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कवायद नहीं है। हरियाणा के करनाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को यह बात कही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jan 2023 6:59:34

भारत जोड़ो यात्रा का मकसद राहुल गांधी को PM पद का उम्मीदवार दिखाना? जयराम रमेश ने दिया ये जवाब

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कवायद नहीं है। हरियाणा के करनाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को यह बात कही।

कांग्रेस महासचिव और पार्टी के संचार एवं मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए नहीं है। यह एक वैचारिक यात्रा है, जिसका मुख्य चेहरा राहुल गांधी हैं। यह किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं है।’

जयराम रमेश ने इस बात पर जोर दिया कि ‘कन्याकुमारी से कश्मीर’ तक की पदयात्रा चुनावी यात्रा नहीं है, जो वर्तमान में हरियाणा के करनाल से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यात्रा में तीन बड़े मुद्दों को उठाया है, जिसमें आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक निरंकुशता शामिल है।

रमेश ने इससे पहले गुरुवार को कहा था कि कांग्रेस चुनावी व्यस्तताओं के कारण विचारधारा की लड़ाई में थोड़ा ‘पिछड़’ गई थी, लेकिन पार्टी ने पहली बार विचारधाराओं के मुकाबले को पहचाना है और आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से विचारधाराओं की वह लड़ाई लड़ी जा रही है, जो कई साल पहले लड़ी जानी चाहिए थी।

रमेश ने कहा, ‘यह चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, यह भारत को जोड़ने की यात्रा है। पहली बार कांग्रेस ने विचारधाराओं के मुकाबले को पहचाना है। हमें विचारधारा की जो जंग कई साल पहले लड़नी थी…। आज हम इस स्थिति में हैं कि हम कह सकते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से हम विचारधाराओं के मुकाबले में उतरे हैं।’

रमेश ने कहा, ‘देश में इस वक्त दो विचारधाराओं के बीच सीधी टक्कर है। एक भाजपा और संघ की विचारधारा है और दूसरी कांग्रेस की विचारधारा है।’

जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुक्त भारत नहीं चाहते, क्योंकि देश में बहुत से लोग उससे जुड़े हुए हैं। हम उन्हें सिर्फ इतना समझाना चाहते हैं कि भारत विविधता वाला देश है और इन विविधताओं को संघ की सोच और विचारधारा के जरिये सम्मान नहीं दिया जा सकता।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?