न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: समुदाय विशेष के युवक की हत्या के बाद बने तनाव के हालात, पुलिस फोर्स के साथ एसटीएफ की टुकड़ी तैनात, बाजार बंद

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सुभाष चौक इलाके में एक युवक की हत्या के बाद से तनाव के हालात बन गए हैं। देर रात करीब 12 बजे से भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 2:38:22

जयपुर: समुदाय विशेष के युवक की हत्या के बाद बने तनाव के हालात, पुलिस फोर्स के साथ एसटीएफ की टुकड़ी तैनात, बाजार बंद

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सुभाष चौक इलाके में एक युवक की हत्या के बाद से तनाव के हालात बन गए हैं। देर रात करीब 12 बजे से भारी पुलिस फोर्स तैनात है। शहर का माहौल खराब नहीं हो इस कारण एसटीएफ की टुकड़ी को भी तैनात किया गया है। देर रात से आज सुबह तक एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी समेत अन्य पुलिस अफसर सुभाष चौक इलाके में तैनात रहे। हालात यह हो गए कि भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को एक्शन में आना पड़ा। काफी समझाइश के बाद भीड़ को काबू किया जा सका। पूरी घटना एक समाज विशेष के युवक की हत्या को लेकर बताई जा रही है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने बड़ी चौपड़ से रामगंज बाजार को बंद करवाया दिया साथ ही रामगंज बाजार की एंट्री को भी बंद कर दिया गया है।

रात 12 बजे हुआ घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि कल रात 12 बजे के आस-पास बाइक पर सवार दो युवक सुभाष चौक इलाके में स्थित रावल जी का बाग इलाके से होकर गुजर रहे थे। इस दौरान बाइक की गति कुछ तेज थी। तभी एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ तो कॉलोनी के लोग वहाँ आ गए। भीड़ बढ़ती देख एक बाइक सवार तो बाइक लेकर वहाँ से चला गया, लेकिन दूसरी बाइक जिस पर इकबाल और उसका साथी सवार थे, उसे लोगों ने घेर लिया।

आरोप है कि इकबाल और कॉलोनी वालों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान इकबाल व उसके साथी को पीटा गया। इससे इकबाल की अस्पताल में मौत हो गई। वह रामगंज इलाके के नजदीक फूटा खुर्रा इलाके का रहने वाला बताया गया है। उस पर हमला करने वाले युवक मेहरा बस्ती, सुभाष चौक के बताए जा रहे हैं।

लोगों ने थाना घेर लिया

कॉलोनी में हो रही मारपीट के बारे में कॉलोनी के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सुभाष चौक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उधर इकबाल पक्ष के लोग व समाज विशेष के लोग जुटने लगे। हालात यह हो गए कि सुभाष चौक थाने के बाहर भी काफी भीड़ हो गई। लोगों ने थाना घेर लिया। इस बीच पत्थरबाजी होने की बात भी सामने आई। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। थाने के घेराव की सूचना पाकर देर रात डीसीपी नॉर्थ, एडिशनल कमिश्नर, रामगंज थाना, माणक चौक थाना, ब्रह्मपुरी थाना और पुलिस लाइन से भी जाब्ता मौके पर पहुंचा। वहीं दूसरी ओर देर रात ही एसटीएफ की भी एक छोटी टुकड़ी को बुलाया गया।

सवेरे से भारी पुलिस बंदोबस्त

उधर इस घटना के बाद अब रावल जी का बाजार, गंगापोल और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त है। जिन घरों के बाहर निजी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, पुलिस उन तक की सीडीआर अपने साथ ले गई, ताकि किसी तरह के कोई वीडियो या फुटेज वायरल नहीं हों। दरअसल गंगापोल और आसपास का इलाक हिंदू-मुस्लिम बहुल इलाका है। दोनों धर्म के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इस कारण जाब्ता तैनात किया गया है।

इस पूरी घटना में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जिस घर के बाहर झगड़ा और मारपीट हुई है, वहां आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में किसी तरह की रंजिश नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी गंभीर मारपीट की गई। इसमें 18 साल के युवक की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट